बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 11 सितम्बर 2020 शुक्रवार- आश्विन मास कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि कल सुबह सूर्योदय पूर्व 4-19 बजे तक रहेगी फिर दशमी तिथि शुरू होगी- मर्गशिरा नक्षत्र दोपहर…

जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 11 सितम्बर 2020 शुक्रवार- आश्विन मास कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि कल सुबह सूर्योदय पूर्व 4-19 बजे तक रहेगी फिर दशमी तिथि शुरू होगी- मर्गशिरा नक्षत्र दोपहर 3-25 बजे तक रहेगा फिर आर्द्रा नक्षत्र शुरू होगा- सिद्धि योग शाम 6-25 बज तक रहेगा- तैतिल करण शाम 4-03 बजे तक रहेगा- चंद्रमा दिनरात मिथुन राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दिन में 11-01 बजे से 12-34 बजे तक रहेगा- अभिजित मुहर्त दोपहर 12-09 बजे से 12-59 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-22 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-47 बजे होगा-

मेष- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है आपका जोश और पराक्रम बढ़ा हुवा रहेगा | आपके काम को पूर्ण सफलता मिलने के योग है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | आय बढाने के तरीके पर काफी विचार करेगे तो आगे लाभ जल्दी ही मिलेगा | यात्रा योग है |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है हालाँकि आपको आज किसी भी प्रकार की उतावल नहीं करना है और न ही जल्दी जल्दी फैसला लेना है जो भी करे आराम से करे सभी काम सही टाइम पर पुरे हो जायेगे और आपके लाभ अपने आप मिल जायेगे |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है इसलिए आज जो भी काम करेगे उसमे आपको सफलता मिलेगी और नए काम शुरू करने के लिए भी दिन ठीक है | वैसे आपके काम अब बनना शुरू हो गए है और धनलाभ के योग भी प्रबल बने हुवे है |
कर्क- आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है बनते कामो में रुकावट आ सकती है | चिंता से निजात नहीं मिलने वाला अगर कोई चिंता धन के सम्बन्ध की है तो बढ़ सकती है | अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे नहीं तो मानहानि हो सकती है | यात्रा को टाल ही दे |

विज्ञापन
astrological consultancy services 500x500 8

सिंह- आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और शानदार सफलता देने वाला दिन है आपकी सभी रुकी अटकी इच्छाए आज पूर्ण होने के संकेत मिल रहे है बस आपको थोडा सा प्रयास करना पड़ेगा | आर्थिक स्थति में भी आज सुधार होने साकेत मिले है |
कन्या- आपके लिए आज का दिन अच्छा है अगर आप किसी सरकारी जॉब में है तो अधिकारी वर्ग खुश रहेगा और आज आपको शाबाशी या कोई प्रशंसा के शब्द्द भी कह सकता है | परिवर्तन का समय चल रहा है इसलिए अब प्रयास शुरू करे लाभ मिलेगा |
तुला- आपके लिए आज का दिन शुभ और भाग्यवर्धक दिन है आपको आज कही से भी कोई खुशखबरी मिल सकती है | कोई नया काम भी हाथ में आ सकता है और आज किसी सामूहिक समारोह में भी आप शामिल हों सकते है | अपने काम को खुद करने से लाभ |
वृश्चिक- आपके लिए आजका दिन एकदम विपरीत ग्रह स्थति वाला हो गया है इसलिए आपको आज शांत रहना है और सभी काम संभलकर और सोच समझकर करना है | अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे और बाहरी खान पान से परहेज करे | चिंता मुक्त रहे |

rashifal 1 7


धनु- आपके लिए आज का दिन अच्छा है अगर आज किसी की शादी सगाई की बात को आगे बढया जाए तो बात बन सकती है लेकिन कोई शुभकाम करने से पहले दिन और दिन की शुभता भी देख ले | प्रेम प्यार में मन लगेगा | मूड अच्छा और रोमांटिक रहेगा |
मकर- आपके लिए आज का दिन ठीक ठीक ही है कोई विशेष नहीं है इसलिए कोई बड़ा काम या कोई बड़ा निर्णय टाल दे और जो चल रहा है उसपर ही ध्यान दे | अपने मन की बात किसी को न कहे और अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे | धन बचाए |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है कोई शुभ समाचार आपको मिलेगे जिससे आपकी खुशिया बढ़ जाएगी और आज आप किसी नए काम को भी आराम से कर सकते है | संतान से लाभ मिलेगा और धनलाभ के भी अवसर मिलेगे | मित्र मिलेगे |
मीन- आपके लिए आज का दिन थोडा संभलकर चलने का है ज्यादा जोश या उत्साह में अपना बना बनाया काम भी खुद की गलती से बिगाड़ सकते है | अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे और कोई बड़ा निर्णय अभी न ले वर्ना जग हंसाई के योग बने हुए है | शांत रहे |

यह भी पढ़ें :पंचामृत का सेवन किन फायदेमंद गुणों से लैस है?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →