सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

रैपिड रेल सीधे जोड़ेगी एनसीआर के शहर ।

रैपिड रेल से एनसीआर के शहर सीधे जुड़ जाएंगे । इसके जरिये सफर करने से न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि बार-बार ट्रैन बदलने की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा।

रैपिड रेल सीधे जोड़ेगी एनसीआर के शहर ।
रैपिड रेल से एनसीआर के शहर सीधे जुड़ जाएंगे । इसके जरिये सफर करने से न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि बार-बार ट्रैन बदलने की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा। मेरठ से दिल्ली एयरपोर्ट तक की यात्रा बगैर ट्रैन बदले की जा सकेगी। एनसीआर प्लानिंग बोर्ड इसके लिए डीएमआरसी की मदद लेगा। परियोजना वर्ष 2023 तक पूरी होगी। रैपिड रेल के पहले चरण में दिल्ली मेरठ रुट पर काम जुलाई 2018 तक शुरू होगा। इसके बाद दिल्ली-पानीपत और दिल्ली-अलवर रुट पर काम होगा। एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की योजना है किएनसीआर के अलग-अलग शहरो में रह रहे लोगो को परिवहन के लिए ज्यादा साधन न बदलने पड़े। सराय काले खां पर सबसे बड़ा इंटरचेंज बनाया जायेगा। इसके बाद मेरठ से अलवर, सोनीपत के लिए भी कुछ ट्रैन सीधे चलेंगी। एयरपोर्ट को ट्रैन के साथ सीधे जोड़ा जाएगा। ट्रैन से उतरने वाले यात्री स्काईवॉक और एस्केलेटर से एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। बस अड्डे और मेट्रो स्टेशन पर पहुंचेंगे रैपिड रेल रास्ते में पड़ने वाले बस अड्डे और मेट्रो स्टेशन से सीधे जुड़ेगी। यात्रियों को इंटरचेंज स्टेशनो पर ज्यादा सुविधा देने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) को कंसलटेंट बनाया गया है। रस्ते में पड़ने वाले मेट्रो स्टेशन और बस अड्डों को स्काईवाक, एस्केलेटर या लिफ्ट आदि से जोड़ा जाएगा। मेरठ, अलवर और पानीपत रुट पर रैपिड राष्ट्रीय राजमार्गो के साथ चलेगी। इसके लिए एनएचआई ने अपनी सहमति दे दी है। राष्ट्रीय और रेलवे स्टेशनों को रैपिड रेल से जोड़ा जाएगा। एनसीआरटीसी के एमडी विनय कुमार सिंह ने बताया कि इससे लोगो को एनसीआर में सफर करने में आसानी होगी। ये बड़े इंटरचेंज पॉइंट होंगे कश्मीरी गेट, सराय काले खां, आनंद विहार, एयरपोर्ट, इफ्को चौक, मोहन नगर बड़े इंटरचेंज पॉइंट होंगे। यहाँ से यात्री मेट्रो, बस और भारतीय रेल से सीधे जुड़ेंगे। रैपिड रेल से आने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली में ट्रैफिक को स्मार्ट किया जाएगा। रैपिड रेल के रास्ते में सबसे बड़ा हब सराय काले खां पर बनाया जाएगा। यहाँ मेरठ, अलवर और सोनीपत से आने वाली ट्रैन पहुंचेगी। कुछ ट्रैन यहीं ख़तम होंगी कुछ आगे रवाना होंगी। यही से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के लिए रास्ता होगा । तीन बस टर्मिनल और हवाई अड्डा जुड़ेगा रैपिड रेल से दिल्ली के तीन बस टर्मिनल और हवाई अड्डा जुड़ेगा। सराय काले खां के साथ आनंदविहार और कश्मीरी गेट बीएस अड्डा रैपिड रेल से सीधे जुड़ेगा। कश्मीरी गेट पर मेट्रो और बस अड्डे को रैपिड रेल नेटवर्क से जोड़ने कि तैयारी है।
विषयदिल्ली
NJ

Neha Jangra

नेहा जांगड़ा News4Social की बिज़नेस संवाददाता हैं। वे व्यापार, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों को कवर करती हैं, और आर्थिक मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →