गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

रेप पीड़िता के पिता की हत्या, परिवार वालों को भी किया घायल

बलात्कार के वैसे तो कई ममाले सामने आ जाते है, लेकिन कई बार आरोपी रेप कर पीडिता के परिवार वालों को भी इसका निशाना बना लेते है.

रेप पीड़िता के पिता की हत्या, परिवार वालों को भी किया घायल

बलात्कार के वैसे तो कई ममाले सामने आ जाते है, लेकिन कई बार आरोपी रेप कर पीडिता के परिवार वालों को भी इसका निशाना बना लेते है. ऐसा ही कुछ हुआ है राजस्थान के पाली जिले में हुआ है. बलात्कार के एक आरोपी व्यक्ति ने पीडिता के घर में जबरन घुसकर उसके पिता की चाकू मारकर हत्या कर दिया.

विज्ञापन

आरोपी ने बाकी परिवार वालों की हत्या कर दी और उसकी मां और भाई को भी बूरी तरह से घायल कर दिया. इसकी जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी. रविवार रात हुई इस घटना के बाद जमकर विरोध प्रदर्शन भी हुआ है. बता दें कि आरोपी परिवार को बार-बार धमकी दे रहा था. जिसकी शिकायत पीड़िता के परिवार वालों ने पुलिस को दी थी.

अब ग्रामीणों ने आरोपियों द्वारा परिवार को मिली धमकियों की बार-बार की जाने वाली शिकायतों पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने को लेकर सदरी थाना प्रभारी को भी निलंबित करने की मांग किया है. जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम करने से भी मना कर दिया.

यह भी पढ़ें : उन्नाव में SP दफ्तर के बाहर महिला ने खुद को किया आग के हवाले

सहायक पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सोनी का कहना है कि आरोपी ने रविवार रात को लड़की के घर में घुसकर चाकू से परिवार के सदस्यों पर हमला किया. लड़की के पिता की मौत के घाट उतर दिया, जबकि उसकी मां और भाई घायल हो गए. इसी के साथ पुलिस ने यह भी बताया है कि ग्रामीणों द्वारा आरोपियों को पकड़ लिया गया है. गुस्साएं लोगों ने आरोपी को पकड़कर बुरी तरह से घायल कर दिया है. फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →