शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रेप की वारदात आई सामने

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रेप की घटनाएं साने आई है. ऐसा नहीं है कि यह केवल पहली बार ऐसी घटना हुई है इससे पहले भी कई घटनाएं ऐसी ही सामने आ चुकी…

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रेप की वारदात आई सामने

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रेप की घटनाएं साने आई है. ऐसा नहीं है कि यह केवल पहली बार ऐसी घटना हुई है इससे पहले भी कई घटनाएं ऐसी ही सामने आ चुकी है. बताते चले कि 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 2, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक-एक रेप की घटनाएं हुई है.

विज्ञापन

फिलहाल इस मामले पर पुलिस की जांचपड़ताल जारी है. बात करें उत्तर प्रदेश की तो गुरूवार को एटा जिले में हुई रेप की वारदात के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है. पुलिस आईपीसी 506 के साथ कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

एक दूसरे जिले अमरोहा में एक बच्ची के साथ रेप करने का आरोप लगाया गया है. यह आरोप मदरसा मैनेजर पर लगाया गया है. एसीपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि 12 साल की बच्ची ने रेप का आरोप लगाया है.

मामले के सामने आने के बाद केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है. वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जिला अस्ताल में एक 6 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक शख्स पर नाबालिग के साथ रेप का आरोप लगा है. आरोपी ने यह घिनौना काम उसे पढ़ाने के बहाने किया है. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें : झारखंड में महिला की अधजली लाश हुई बरामद

वहीं मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक बस स्टैंड के अंदर एक नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया. पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ जब रेप हुआ तो एक और शख्स वहां पर मौजूद था. फिलहाल इस मामले को भी दर्ज कर लिया गया है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →