मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

5 साल की बच्ची से रेप कर उसके शव के किए टुकड़े-टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार

पलवल में हैवानों ने हैवानियत की सारी हदे पार कर दी और मासूम सी बच्ची के साथ खतरनाक घटना को अंजाम दे दिया. अपराध का बढ़ना लोगों के लिए एक खौफ सा हो गया है.

5 साल की बच्ची से रेप कर उसके शव के किए टुकड़े-टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार

पलवल में हैवानों ने हैवानियत की सारी हदे पार कर दी और मासूम सी बच्ची के साथ खतरनाक घटना को अंजाम दे दिया. अपराध का बढ़ना लोगों के लिए एक खौफ सा हो गया है. बलात्कार की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. लोगों को अपने बच्चियों को घर से बाहर निकालना काफी मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन

पूरा मामला हरियाणा के पलवल का है जहां पर 5 साल की बच्ची के साथ रेप कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर उस बच्ची की लाश को एक डिब्बे में बंद कर दिया. इस मासूम सी बच्ची के हत्यारें को पकड़ लिया गया है. आरोपी रेप और हत्या के मामले में कोर्ट ने दोषी के खिलाफ मौत की सजा सुनाई है. पलवल में आरोपी ने 5 साल की बच्ची के साथ पहले रेप किया फिर धारदार हथियार से हत्या कर मासूम के शव को कई टुकड़े कर दिए, उन्हें घर में आटे के डिब्बे में छिपाकर रख दिए थे.

imgpsh fullsize anim 31 1

इतना कुछ होने के बाद भी दोषी वीरेंद्र की मां ने भी अपने बेटे का पूरा सहयोग किया. जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी मां को भी सात साल की जेल की सजा सुनाई है. उसकी मां पर फैसला सुनाया गया है. पीड़ित के वकील ने कहा कि पलवल के गदपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 31 मई 2018 को एक शादीशुदा 27 वर्षीय नौकर ने अपने ही मालिक की 5 साल की बच्ची को अगवा कर लिया है. उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी.

अरोपी की शातिरता तो देखिए कि बच्ची का शव अपने ही घर में आटे के डिब्बे में छिपा कर रख दिया. इसके बाद पुलिस की खोजबीन करने के दौरान बच्ची का शव आरोपी के घर से बरामद हुआ. पुलिस ने इस मामले को लेकर मुख्य आरोपी व उसका साथ देने वाली उसकी मां के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म में पोस्को एक्ट के तहत मामले को दर्ज कर लिया है. बता दें कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें : स्वीगी-जोमैटो को नोटिस जारी, खाने के साथ नशा डिलीवरी का आरोप

अधिवक्ता राजेश रावत ने बताया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी मां के साथ मिलकर बच्ची के शव को ट्रेन की पटरियों पर डालकर इसे एक हादसा बनाने की भी साजिश रची थी. लेकिन वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →