रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने किया नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

उत्तर प्रदेश में बांदा शहर के बलखंडी नाका में नौ साल की बच्ची के साथ अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति ने कथित रूप से दुष्कर्म करने की कोशिश की है.

अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने किया नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

उत्तर प्रदेश में बांदा शहर के बलखंडी नाका में नौ साल की बच्ची के साथ अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति ने कथित रूप से दुष्कर्म करने की कोशिश की है. इस मामले के सामने आने के बाद ही पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बता दें कि नौ साल की बच्ची अपने घर के पास अकेले खेल रही थे. आरोपी उसे अकेला खेलते हुए देखकर उसे बहाने से अपने घर पर बुलाया और दुष्कर्म करने की कोशिश की. इसी दौरान ही आरोपी की पत्नी घर आ गई. उसने शोर मचा दिया. जिससे कई लोग आरोपी के घर के पास इकट्ठा हो गए और वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया.

imgpsh fullsize anim 3 14

इतना कुछ होने के बाद भी पीड़िता के परिजन पुलिस के पास नहीं गए. बल्कि पुलिस ने बच्ची की मां को बुलाया और मुकदमा दर्ज करवाया. जिसके बाद मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि "घटना 17 जुलाई की है. बच्ची को अकेला देखकर एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, साथ ही उन्होंने बताया कि बच्ची की जांच करवाने के लिए महिला चिकित्सालय भेजा गया है, यदि दुष्कर्म की पुष्टि होती है, तो इससे संबंधित कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी."

यह भी पढ़ें : बिहार में सेक्स रैकेट के शक के दायरे में विधायक समेत कई रसूखदार

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →