शनिवार, 8 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
देश

छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान: फ्रांस के FCAS प्रोग्राम में शामिल होने की कोशिश कर रहा है भारत

भारत अपनी वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस के नेतृत्व वाले छठी पीढ़ी (6th Generation) के लड़ाकू विमान कार्यक्रम 'फ्यूचर…

छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान: फ्रांस के FCAS प्रोग्राम में शामिल होने की कोशिश कर रहा है भारत
(फोटो: IANS)

भारत अपनी वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस के नेतृत्व वाले छठी पीढ़ी (6th Generation) के लड़ाकू विमान कार्यक्रम 'फ्यूचर कॉम्बैट एयर सिस्टम' (FCAS) में शामिल होने के लिए ठोस प्रयास शुरू कर दिए हैं। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह जानकारी मंत्रालय ने रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति को दी है।

विज्ञापन

संसदीय समिति ने अपनी पिछली रिपोर्ट में आधुनिक हवाई युद्ध की जरूरतों को देखते हुए लड़ाकू विमानों की मारक क्षमता बढ़ाने और तकनीकी उन्नयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सिफारिश की थी। समिति ने जोर देकर कहा था कि छठी पीढ़ी के विमानों के विकास और खरीद की प्रक्रिया में तेजी लाई जानी चाहिए।

समिति ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

मंत्रालय के जवाब के बाद, समिति ने इस दिशा में और अधिक स्पष्टता की मांग की है। समिति ने निर्देश दिया है कि छठी पीढ़ी के विमानों के अधिग्रहण से जुड़ी एक विस्तृत स्थिति रिपोर्ट पेश की जाए। इसमें विमानों की खरीद के लिए एक संभावित समय-सीमा और तैयार की गई रूपरेखा का भी उल्लेख होना चाहिए।

इसके अलावा, समिति ने भारत के स्वदेशी 'उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान' (AMCA) के विकास और निर्माण की प्रगति रिपोर्ट भी तलब की है। समिति ने कहा कि आज के हवाई-केंद्रित युद्ध में भारत की क्षमताओं को बढ़ाने की आवश्यकता को देखते हुए यह जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →