Rajasthan Election 2023: हवा में नहीं बहता यहां का मतदाता, बीजेपी-कांग्रेस नहीं ये पार्टी खोल चुकी खाता | Election Desk Special Story Of Rajasthan Assembly Election 2023 Of Mewar Wagar | News 4 Social

4
Rajasthan Election 2023: हवा में नहीं बहता यहां का मतदाता, बीजेपी-कांग्रेस नहीं ये पार्टी खोल चुकी खाता | Election Desk Special Story Of Rajasthan Assembly Election 2023 Of Mewar Wagar | News 4 Social

Rajasthan Election 2023: हवा में नहीं बहता यहां का मतदाता, बीजेपी-कांग्रेस नहीं ये पार्टी खोल चुकी खाता | Election Desk Special Story Of Rajasthan Assembly Election 2023 Of Mewar Wagar | News 4 Social

Rajasthan Assembly Election 2023: मेवाड़-वागड़ आसानी से किसी राजनीतिक लहर का साथ नहीं देता है। यहां की 28 सीटें हर राजनीतिक दल के लिए खास मायने रखती हैं। एक तरफ झीलें तो दूसरी तरफ पहाड़ियां और झरने यहां की खासियत है।

इलेक्शन डेस्क/जयपुर. Rajasthan Assembly Election 2023: मेवाड़-वागड़ आसानी से किसी राजनीतिक लहर का साथ नहीं देता है। यहां की 28 सीटें हर राजनीतिक दल के लिए खास मायने रखती हैं। एक तरफ झीलें तो दूसरी तरफ पहाड़ियां और झरने यहां की खासियत है।

पिछले चुनाव में राज्य के मतदाताओं ने भले ही कांग्रेस की सरकार बनाई, लेकिन उदयपुर संभाग के मतदाताओं की पहली पसंद भाजपा ही रही। भाजपा ने यहां की 28 सीटों में से 15 सीटों पर जीत हासिल करके कांग्रेस को मात दी थी। इस बार गुलाबचंद कटारिया के राज्यपाल बनने और किरण माहेश्वरी के नहीं होने की कमी भाजपा को खलेगी। वहीं कांग्रेस के लिए चिंता का कारण बीटीपी है।

मोदी-राहुल की हो चुकी सभाएं
मानगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उदयपुर में अमित शाह और मानगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली हो चुकी है। भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिए परिवर्तन यात्रा शुरू की है। सवाई माधोपुर के बाद रविवार को बेणेश्वरधाम से भी इसका आगाज हो गया है। इसके माध्यम से भाजपा मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करेगी। वहीं कांग्रेस भी इस क्षेत्र के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की रणनीति पर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें

Rajasthan Assembly Election 2023

बीजेपी ने 4 परिवर्तन यात्राओं से किया आगाज, कांग्रेस बना रही ‘रिपीट’ की रणनीति
सत्ता के लिए मेवाड़-वागड़ का साथ जरूरी
राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल के लिए मेवाड़-वागड़ की 28 सीटें बहुत महत्व रखती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ये भी है कि यहां का मतदाता आसानी से किसी दल की लहर में नहीं बहता। इस क्षेत्र की 28 सीटों में से 16 सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। राज्य में एसटी की कुल 25 सीटों में सबसे ज्यादा सीटें इसी संभाग में हैं।

वागड़ क्षेत्र में बनाया नया संभाग
वागड़ क्षेत्र के बांसवाड़ा जिले को नया संभाग बनाया गया है। इसमें बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर जिले हैं। वहीं उदयपुर संभाग में उदयपुर, राजसमंद व चित्तौड़गढ़ के अलावा भीलवाड़ा जिले को जोड़ा गया है। हालाकि चुनाव पुराने संभाग और जिलाें के अनुसार ही हो रहे है। कांग्रेस इसे भुनाने का प्रयास कर रही है। उदयपुर जिले की 8 सीटों में से 5 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। प्रतापगढ़ की दोनों, डूंगरपुर की चारों और बांसवाड़ा की पांचों सीटें रिजर्व हैं। 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी, लेकिन उदयपुर संभाग की 28 में से 15 सीटें भाजपा व 10 सीटेंकांग्रेस को मिली। भारतीय ट्राइबल पार्टी ने दो सीटें जीती। बीटीपी का खाता खुलने से दोनों दलों में चिंता बढ़ी है। इसलिए दोनों दल आदिवासी क्षेत्र को संभालने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें

जयपुर आएंगे दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम मान, देंगे जनता को गारंटी कार्ड

2003 में भाजपा रही भारी: 2003 के चुनाव में उदयपुर की 10 में से 8 भाजपा और 2 सीट कांग्रेस जीती। चित्तौड़गढ़ की 7 सीटों में से 6 भाजपा और 1 पर कांग्रेस जीती। बांसवाड़ा की 5 सीटों में से 2 पर भाजपा, 1 पर कांग्रेस और 2 पर अन्य दल जीते। डूंगरपुर की 4 में से 2 सीटों पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस जीती। राजसमंद जिले की 4 सीटों में से 3 पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिली। इस तरह इस क्षेत्र की 30 सीटों में से 21 सीटें भाजपा को और 7 कांग्रेस को मिली।

2008 में कांग्रेस को मिली ज्यादा सीट: उदयपुर की 8 में से 2 सीटें भाजपा और 6 सीटें कांग्रेस को मिली। प्रतापगढ़ की दो में से एक-एक सीट भाजपा-कांग्रेस को मिली। चित्तौड़गढ़ की सभी पांचों सीटों पर कांग्रेस जीती। बांसवाड़ा की पांच सीटों में से कांग्रेस को 3 और एक निर्दलीय और एक अन्य दल को मिली। डूंगरपुर की चारों सीटें कांग्रेस को व राजसमंद की चार में से 3 भाजपा को, एक कांग्रेस को मिली। 28 सीटों में से भाजपा को 6 कांग्रेस को 20 सीटें मिली।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News