Rajasthan Chief Secretary: उषा शर्मा ही रहेंगी ब्यूरोक्रेसी की मुखिया , केंद्र सरकार से जानिए कितने महीनों का मिला एक्सटेंशन

2
Rajasthan Chief Secretary: उषा शर्मा ही रहेंगी ब्यूरोक्रेसी की मुखिया , केंद्र सरकार से जानिए कितने महीनों का मिला एक्सटेंशन

Rajasthan Chief Secretary: उषा शर्मा ही रहेंगी ब्यूरोक्रेसी की मुखिया , केंद्र सरकार से जानिए कितने महीनों का मिला एक्सटेंशन

जयपुर: 1985 बैच की आईएएस अफसर उषा शर्मा को केंद्र सरकार ने 6 महीने का एक्सटेंशन दिया है। 30 जून 2023 को सेवानिवृत्त होने वाली उषा शर्मा अब 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगी। राजस्थान की सबसे सीनियर आईएएस अफसर उषा शर्मा राजस्थान ब्यूरोक्रेसी की मुखिया हैं। 31 जनवरी 2022 को चीफ सेक्रेटरी बनने वाली उषा शर्मा अब आगामी 6 महीने और नौकरशाही की मुखिया रहेंगी। पिछले कुछ दिनों से लगातार ये कयास लगाये जा रहे थे कि 30 जून की शाम तक ब्यूरोक्रेसी के नए मुखिया के नाम का ऐलान हो जाएगा। अब इन खबरों पर विराम लग गया है।

इस सरकार में उषा शर्मा ही रहेंगी मुख्य सचिव

वर्तमान में प्रदेश की कांग्रेस सरकार का कार्यकाल दिसंबर में पूरा होने जा रहा है। इससे पहले आचार संहिता लग जाएगी और मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान उषा शर्मा ही राजस्थान की मुख्य सचिव रहेंगी। उषा शर्मा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की विश्वसनीय अफसर हैं। डेढ़ साल पहले जब ओपी गुप्ता सेवानिवृत्त हुए, तब उषा शर्मा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से राजस्थान कैडर में लौटी थी।

इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उषा शर्मा को प्रदेश के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी थी। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सही मॉनिटरिंग और शानदार मैनेजमेंट के चलते गहलोत सरकार ने उषा शर्मा के एक्सटेंशन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब गहलोत सरकार के इस पूरे कार्यकाल तक उषा शर्मा ही प्रदेश के ब्यूरोक्रेसी की मुखिया रहेंगी।

वीनू गुप्ता, सुबोध अग्रवाल, शुभ्रा सिंह और राजेश्वर सिंह थे दौड़ में

1987 बैच की आईएएस वीनू गुप्ता चीफ सेक्रेटरी पद के लिए हो रही दौड़ में सबसे आगे थीं। वीनू गुप्ता पिछले एक साल से उद्योग एवं वाणिज्य कर विभाग में एसीएस हैं और वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सबसे विश्वसनीय अफसरों में से एक हैं। वर्तमान मुख्य सचिव उषा शर्मा के बाद टॉप 8 सीनियर आईएएस अफसरों में वीनू गुप्ता, सुबोध अग्रवाल, वी श्रीनिवास, शुभ्रा सिंह, राजेश्वर सिंह, रोहित कुमार सिंह, संजय मल्होत्रा और सुधांश पंत हैं।

इन 8 अफसरों में से 4 अफसर वी. श्रीनिवास, रोहित कुमार सिंह, संजय मल्होत्रा और सुधांश पंत प्रतिनियुक्ति के तहत केन्द्र सरकार में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में ये 4 अफसर मुख्य सचिव की दौड़ से बाहर माने जा रहे थे। इनमें वीनू गुप्ता, सुबोध अग्रवाल, शुभ्रा सिंह और राजेश्वर सिंह ही बचे थे। अब केंद्र सरकार ने उषा शर्मा को 6 महीने का एक्सटेंशन दे दिया है तो इन चारों अफसरों की उम्मीदों पर विराम लग गया है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News