गुरूवार, 18 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

राहुल बोले- मोदी हार रहे हैं, उनका चेहरा सूखा है और झिझक-झिझक कर बोल रहे हैं

पांचवें चरण के मतदान से पहले, सभी सियासी दलों ने चुनावी अभियान में जान झोंक दी है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार चुनावी रैलियां करके मोदी सरकार व भाजपा…

राहुल बोले- मोदी हार रहे हैं, उनका चेहरा सूखा है और झिझक-झिझक कर बोल रहे हैं

पांचवें चरण के मतदान से पहले, सभी सियासी दलों ने चुनावी अभियान में जान झोंक दी है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार चुनावी रैलियां करके मोदी सरकार व भाजपा पर सियासी हमले कर रहे हैं। इसी बीच राहुल गांधी ने एक बार फिर हमला करते हुए कहा - नरेन्द्र मोदी का चेहरा देखिये। आधा चुनाव खत्म हो चुका है। नरेंद्र मोदी हार रहे हैं। उनका चेहरा सूखा है। उनके इंटरव्यू को देखिये, झिझक-झिझक कर बोल रहे हैं, डर कर बोल रहे हैं।

इस दौरान राहुल ने राफेल मामले का ज़िक्र करते हुए कहा - नरेन्द्र मोदी ने राफेल घोटाले में हिंदुस्तान की वायुसेना से चोर किया है और हिंदुस्तान की जनता से चोरी कर 30 हजार करोड़ रुपया अनिल अंबानी को दिया है। कांग्रेस की सरकार आने पर इसकी जांच होगी। जांच में दो नाम निकलेंगे एक नरेंद्र मोदी और दूसरा अनिल अंबानी। इसके बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 'चौकीदार चोर है' जैस नारे एक बार फिर लगवाए लगाए।

दरअसल, मध्य प्रदेश के टिकमगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में रैली करने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा – कांग्रेस पार्टी आ रही है। इस दौरान राहुल ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार पर कई वार किए।

Akshay Jinghalia

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →