मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

चंद्रयान- 2 फेल होन पर राहुल ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस सांसद व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के मिशन चंद्रयान- 2 के असफल होने पर प्रतिक्रिया दी है।

चंद्रयान- 2 फेल होन पर राहुल ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस सांसद व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के मिशन चंद्रयान- 2 के असफल होने पर प्रतिक्रिया दी है। राहुल ने कहा, मून मिशन के लिए इसरो टीम को बधाई। यह प्रत्येक भारतीय के लिए एक प्ररेणा है।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘’इसरो की टीम को चंद्रयान-2 मून मिशन पर शानदार काम के लिए बधाई। आपका जुनून और समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए एक प्रेरणा है।" विक्रम को चंद्रमा की सतह के करीब तक पहुंचाने में इसरो की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए राहुल ने कहा, "आपका का काम बेकार नहीं जाएगा। इसने कई बेजोड़ और महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की बुनियाद रखी है।"

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1170086983193907200

बता दें कि लैंडर विक्रम का इसरो से उस समय संपर्क टूट गया, जब वह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाले स्थान से महज 2.1 किलोमीटर रह गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा देखिये

वीडियो
चांद्रायण 2 पर प्रधान मंत्री मोदी

 राहुल के अलावा कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अंतरिक्ष की नई सीमाओं को पार कर लिया है और देश के सभी नागरिकों को गौरवान्वित किया है।

https://twitter.com/rssurjewala/status/1170175981224517632

उन्होंने ट्वीट किया, ‘’चंद्रयान-2 मिशन इस बात का प्रमाण है कि इसरो के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष की नई सीमाओं को पार कर लिया है और हर भारतीय को गौरवान्वित किया है।‘’ सुरजेवाला ने आगे ट्वीट किया, ‘’हम इसे नई ऊंचाईयों तक पहुंचने के मौके के रूप में देख रहे हैं। नए मुकामों और ऊंचाईयों को पाने के लिए भविष्य काफी उज्‍जवल है।‘’

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →