Advertising
Home Breaking News Hindi राहुल गांधी मानहानि मामलें में अहमदाबाद कोर्ट में हुए पेश, जानिये क्या...
Advertising
<

राहुल गांधी मानहानि मामलें में अहमदाबाद कोर्ट में हुए पेश, जानिये क्या है पूरा मामला

219
http://news4social.com/?p=52320

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शुक्रवार को अहमदाबाद कोर्ट में पेश हुए। यहाँ पर उन्होंने बिना नाम लिए भारतीय जनता पार्टी पर धमकाने का आरोप लगाया। राहुल गाँधी अहमदाबाद कोर्ट में मानहानि के केस में पेश हुए थे।

मानहानि का पूरा मामला यह था कि जब नोटबंदी हुई थी तब राहुल गाँधी ने गुजरात के अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (ADCB) पर 745 करोड़ रुपये ब्लैकमनी को व्हाइट कराने का आरोप लगाया था।

राहुल ने आरोप लगाया कि उन्हें दबाने और डराने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं इससे नहीं डरता हूं। राहुल ने कहा कि यह संविधान की लड़ाई है। देश के भविष्य की लड़ार्ई है। भ्रष्टाचार और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई है। उन्होंने कहा कि मैं खड़ा रहूंगा, लड़ता रहूंगा।

अहमदाबाद कोर्ट में पेशी के दौरान राहुल गाँधी

ज्ञात हो कि 2016 में देश में हुई नोटबंदी के दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला ने ADCB पर 745 करोड़ रुपये की ब्लैक मनी को व्हाइट करने का आरोप लगाया था। इसके खिलाफ बैंक के चेयरमैन अजय पटेल ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।

इसी मामले की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए। राहुल गांधी ने कोर्ट में जमानत अर्जी दायर की। इसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने उन्हें 15 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। मामले की अगली सुनवाई सात सितंबर को होगी।

यह भी पढ़ें: दुनिया के 10 ऐसे खतरनाक शहर जहाँ पर्यटकों को नहीं जाना चाहिए

बता दें कि कोर्ट ने मामले की पिछली सुनवाई के दौरान राहुल गांधी से 12 मई को अदालत में पेश होने को कहा था, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। 2019 लोकसभा चुनाव के निराशाजनक नतीजों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले राहुल गांधी को पिछले आठ दिन में तीसरी बार जमानत मिली है। इससे पहले वह अलग-अलग मामलों में मुंबई और पटना की कोर्ट में पेश हुए थे।

Advertising