Rahul: राहुल गांधी ने मंच पर ही प्रियंका को किया Kiss, भारत जोड़ो यात्रा में दिखी भाई-बहन की गजब केमिस्ट्री
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जहां एक तरफ कांग्रेस के बड़े नेता यह दावा कर रहे हैं कि यात्रा को सभी दलों का समर्थन मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ जिस तरह से आज भारत जोड़ो यात्रा गाजियाबाद पहुंची तो इस दौरान अन्य दलों का कोई भी छोटा या बड़ा नेता नजर नहीं आया। भारत जोड़ो यात्रा में यूपी के कई जिलों से कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। साथ ही इस मौके पर प्रमोद तिवारी राज्य सभा सांसद राजस्थान, पी एल पुनिया, नसीमुद्दीन सिद्दीकी,अखिलेश प्रताप सिंह, सलमान खुर्शीद, राशिद अल्वी,आचार्य प्रमोद कृष्णम मौजूद रहे।
देश को जोड़ने का काम कर रही भारत जोड़ो यात्रआ
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा करीब 1 बजे लोनी बॉर्डर पहुंची, जहां पर दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष को कांग्रेस का झंडा सौंपा। इस दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी नजर आई। इसके अलावा तमाम कांग्रेस के बड़े नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को कांग्रेस के तमाम नेताओं ने संबोधित किया। वहीं प्रियंका गांधी ने भाई राहुल की यहां खूब तारीफ की। उन्होंने बताया कि ये यात्रा भारत को जोड़ने का काम कर रही है।
मंच पर राहुल गांधी ने किया खुशी का इजहार
राहुल गांधी ने मंच पर ही बहन प्रियंका गांधी को दुलारते हुए माथे पर किस कर खुशी का इजहार किया। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों को देखकर राहुल गांधी बेहद खुश नजर आए। कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि बागपत में भारत जोड़ो यात्रा का रात्रि पड़ाव होगा। इसके बाद अगले दिन हरियाणा के लिए प्रवेश करेगी।
रिपोर्ट – तेजेश चौहान