PNB में 545 पदों पर भर्ती: इन 17 राज्यों में ऑफिसर बनने का मौका, जानिए योग्यता, सैलरी और आवेदन की अंतिम तिथि
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने एक शानदार अवसर दिया है। बैंक ने देश के 17 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के कुल 545 पदों पर…
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने एक शानदार अवसर दिया है। बैंक ने देश के 17 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के कुल 545 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 9 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹48,480 से लेकर ₹85,920 प्रति माह तक का वेतन और अन्य भत्ते व सुविधाएँ मिलेंगी।
रिक्तियों का राज्यवार विवरण और पात्रता
PNB द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सबसे ज़्यादा 85 पद असम में, 80 पश्चिम बंगाल में, 78 कर्नाटक में और 77 गुजरात में हैं। अन्य राज्यों में महाराष्ट्र (67), तमिलनाडु (51), तेलंगाना (41), त्रिपुरा (18), जम्मू-कश्मीर (9), मेघालय (8), मणिपुर (6), मिजोरम (5), नगालैंड (5), सिक्किम (5), आंध्र प्रदेश (4), अरुणाचल प्रदेश (4) और लद्दाख में 2 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा: इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। साथ ही, जिस राज्य के लिए वे आवेदन कर रहे हैं, वहाँ की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने और बोलने में कुशल होना ज़रूरी है। आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई तक आवेदक की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में होगा। सबसे पहले एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसके बाद स्क्रीनिंग और स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (LLPT) आयोजित की जाएगी। अंत में व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर फाइनल लिस्ट तैयार होगी।
फॉर्म भरते समय अनारक्षित (General), ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1,180 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग (EWS) श्रेणी के लिए यह शुल्क मात्र ₹59 निर्धारित किया गया है।
इनपुट: IANS



