शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
शिक्षा

ESIC दिल्ली में डॉक्टर के 40 पदों पर भर्ती, 3 नवंबर को वॉक-इन-इंटरव्यू

अगर आप मेडिकल क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छा अवसर है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), दिल्ली ने सीनियर रेजिडेंट, कॉन्ट्रैक्चुअल स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट के कुल 40…

ESIC दिल्ली में डॉक्टर के 40 पदों पर भर्ती, 3 नवंबर को वॉक-इन-इंटरव्यू
(फोटो: IANS)

अगर आप मेडिकल क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छा अवसर है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), दिल्ली ने सीनियर रेजिडेंट, कॉन्ट्रैक्चुअल स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट के कुल 40 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, इन पदों पर चयन सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा, जो 3 नवंबर को आयोजित होना है।

विज्ञापन

यह भर्ती एक वर्ष की अवधि के लिए होगी, हालांकि उम्मीदवारों के काम के मूल्यांकन और संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर इसे अधिकतम तीन वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना होगा।

पद और विशेषज्ञता

ESIC द्वारा जारी विज्ञापन के मुताबिक, कुल 40 रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

  • सीनियर रेजिडेंट (19 पद): एनेस्थिसियोलॉजी/ICU (2), डर्मेटोलॉजी (1), गायनेकोलॉजी (1), पैथोलॉजी (1), पीडियाट्रिक्स/NICU (5), साइकियाट्री (1), रेडियोलॉजी (2), सर्जरी (4), मेडिकल ऑन्कोलॉजी (1) और नेफ्रोलॉजी (1)।
  • कॉन्ट्रैक्चुअल स्पेशलिस्ट (13 पद): एनेस्थीसिया/ICU (1), बायो-केमिस्ट्री (1), चेस्ट (1), डेंटल-एंडोडॉन्टिस्ट (1), आंख (1), गायनेकोलॉजी (1), मेडिसिन (2), रेडियोलॉजी (3) और एक्सीडेंट/इमरजेंसी (2)।
  • कॉन्ट्रैक्चुअल सुपर स्पेशलिस्ट (8 पद): कार्डियोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, यूरोलॉजी और रुमेटोलॉजी में एक-एक पद।

पात्रता और आयु सीमा

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों का दिल्ली मेडिकल काउंसिल या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

  • सीनियर रेजिडेंट: संबंधित विशेषज्ञता में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा। अधिकतम आयु 45 वर्ष।
  • कॉन्ट्रैक्चुअल स्पेशलिस्ट: MBBS के साथ संबंधित विशेषज्ञता में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा और 3 से 5 साल का अनुभव। अधिकतम आयु 69 वर्ष।
  • कॉन्ट्रैक्चुअल सुपर स्पेशलिस्ट: MBBS, MD/MS/DNB के साथ संबंधित सुपर स्पेशलिटी में DM/DNB/MCH डिग्री और 3 से 5 साल का अनुभव। अधिकतम आयु 69 वर्ष।

आयु की गणना 3 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इंटरव्यू की प्रक्रिया और वेतन

वॉक-इन-इंटरव्यू 3 नवंबर को सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच रिपोर्टिंग समय के साथ 'ईएसआईसी अस्पताल, श्री आनंदमयी मार्ग, चरण 1, ओखला, नई दिल्ली - 110020' में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को भरे हुए आवेदन पत्र, मूल दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी साथ लानी होगी। आवेदन पत्र ESIC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन मिलेगा:

  • सीनियर रेजिडेंट: ₹67,700 से ₹1,50,294
  • कॉन्ट्रैक्चुअल स्पेशलिस्ट: ₹1,50,294 से ₹1,74,936
  • कॉन्ट्रैक्चुअल सुपर स्पेशलिस्ट: ₹2,00,000 से ₹2,40,000

रजिस्ट्रेशन के समय सामान्य/EWS वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि SC/ST/PH और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

इनपुट: IANS

N

News4Social एजुकेशन डेस्क

News4Social एजुकेशन डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से शिक्षा से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →