सोमवार, 31 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
पंजाब

गुरदासपुर: बाइक सवार हमलावरों ने शख्स को गोली मारी, हालत गंभीर होने पर अमृतसर रेफर

पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, फतेहगढ़ चूड़ियां के अजनाला रोड पर बाइक सवार दो हमलावरों ने अमरजीत सिंह नामक व्यक्ति को गोली…

गुरदासपुर: बाइक सवार हमलावरों ने शख्स को गोली मारी, हालत गंभीर होने पर अमृतसर रेफर
(फोटो: IANS)

पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, फतेहगढ़ चूड़ियां के अजनाला रोड पर बाइक सवार दो हमलावरों ने अमरजीत सिंह नामक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली अमरजीत के कंधे में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अमृतसर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। डीएसपी ललित कुमार और फतेहगढ़ चूड़ियां थाने के प्रभारी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

हाल ही में हुई एक और सनसनीखेज घटना

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पंजाब हाल ही में एक अन्य जघन्य अपराध से दहल गया था। पिछले दिनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर को कथित तौर पर अगवा कर पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया गया था, जिनकी 26 अगस्त को चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, मनजीत को 3 जुलाई को चंडीगढ़ में दो परिचितों ने मिलने बुलाया था। आरोप है कि उन्होंने मनजीत को जबरन कार में बिठाया और रूपनगर जिले के मोरिंडा ले गए। वहां उनके साथ मारपीट की गई, उन्हें पेड़ से बांधा गया और आग लगा दी गई। गंभीर रूप से जलने के कारण उन्हें पहले मोरिंडा, फिर मोहाली और अंत में 9 जुलाई को चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

इनपुट: IANS

N

News4Social पंजाब डेस्क

News4Social पंजाब डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से पंजाब से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →