प्रियंका बोलीं – BJP वालों का 50 फीसदी भाषण सिर्फ इस पर होता है कि नेहरू-इंदिरा ने क्या किया?

306

चुनावी संग्राम में भाई राहुल का बख़ूबी साथ निभा रही प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव प्रचार में भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हैं। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का 50 फ़ीसदी भाषण सिर्फ ये होता है कि नेहरू जी ने क्या किया, इंदिरा गांधी ने क्या किया’? ख़बर लिखे जाने तक भारतीय जनता पार्टी की तरफ़ इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

PriyankaGandhi -

चौथे चरण के मतदान से पहले तमाम सियासी पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इसी बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने लगातार बीजेपी की तरफ़ से कांग्रेस के कार्यकाल का हिसाब मांगने के सवाल पर पलटवार करते हुए एक ज्वलंत सवाल दागा है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में चुनाव प्रचार करने पहुंची प्रियंका ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा कि ‘इनको ये सनक है, मेरे परिवार के बारे में ही बात करते रहते हैं। 50 प्रतिशत इनका, जो चुनावी भाषण होता है, यही होता है कि नेहरू जी ने क्या क्या, इंदिरा गांधी ने क्या, लेकिन ये नहीं बताएंगे की पांच में इन्होंने क्या किया’?

बता दें कि एक लंबे अरसे से भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से कांग्रेस के कार्यकाल में किए गए कार्यों का हिसाब मांगती रही है। इस सवाल पर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कई बार ये जानकारी दे चुका है कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश की बेहतरी के लिए क्या-क्या काम किए, लेकिन चुनावी मौसम में नेता और सियासी पार्टी जनता की अदालत में दूसरी पार्टियों से सवाल पूछती है कि उन्होंने क्या-क्या विकास के काम किए, लेकिन अपने शासनकाल को बताने में थोड़ा गुरेज़ करती है।