गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

24 साल बाद सिक्किम को मिला नया मुख्यमंत्री, नेपाली भाषा में ली शपथ

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) अध्यक्ष 51 वर्षीय प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को पालजोर स्टेडियम में सिक्किम के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

24 साल बाद सिक्किम को मिला नया मुख्यमंत्री, नेपाली भाषा में ली शपथ

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) अध्यक्ष 51 वर्षीय प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को पालजोर स्टेडियम में सिक्किम के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन

तमांग ने नेपाली भाषा में शपथ ली। शपथ लेने वाले मंत्रियों में कुंगा नीमा लेप्चा, सोनम लामा, बेदु सिंह पंथ, मणि कुमार शर्मा, अरुण कुमार उप्रेती, समदोप लेप्चा, लोक नाथ शर्मा, मिंगमा निरुबना शेरपा, कर्मा लोड भूटिया, भीम हंग लेमन और संजीत खरे शामिल थे।

sikkim new PM

गौरतलब है कि सिक्किम के विधानसभा चुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव के साथ हुआ था। सिक्किम में कुल 32 विधानसभा सीट हैं। 32 में से 17 सीटें जीतकर SKM सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। SKM ने 24 साल से सत्ता पर काबिज़ सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) को हराकर यह विधानसभा चुनाव जीता है। बता दें कि SDF केवल 15 सीटें जीतने में कामयाब हुई।

तमांग के शपथ समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग और एसडीएफ के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत नहीं की। पवन कुमार चामलिंग 24 साल से सिक्किम के मुख्यमंत्री पद पर थे। भारतीय राजनीति इतिहास में वह सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले व्यक्ति हैं।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →