मंगलवार, 7 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अवैध रिश्तों के शक में गर्भवती समेत 5 की हत्या

झारखंड के कोडरमा में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और उसके साथ परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया.

अवैध रिश्तों के शक में गर्भवती समेत 5 की हत्या

झारखंड के कोडरमा में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और उसके साथ परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना में एक की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसे इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है.

विज्ञापन

बता दें कि जो आरोपी है उसने नशे की हालत में इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. और परिवार में अपनी पत्नी व परिवार के 4 सदस्यों की हत्या की है. आरोपी की पत्नी गर्भवती थी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. जैसे ही इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

पुलिस अब इस मामले को ले जांच पड़ताल में जुट गई है. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. जिसमें पता चला की अवैध संबंध के शक में आरोपी ने पूरे परिवार की हत्या की है.वहीं रिश्तेदारों का कहना था कि बुधवार रात सभी घर में सोए हुए थे. अचानक आरोपी ने सभी को टांगी से मार दिया.

मिली जानपरिजनों ने बताया कि बुधवार रात को सभी लोग घर में सोए हुए थे. अचानक ही आरोपी ने सभी पर टांगी जैसे खतरनाक हथियार से वार कर सभी की हत्या कर दी. मृतकों में गंगो दास की 30 साल की गर्ववती पत्नी शीला देवी भी शामिल है.

गांगो दास ने इसके साथ ही 50 साल की अपनी मां शांति देवी, अपने 2 साल के बेटे शिवकुमार, 5 साल की बेटी राधिका कुमारी और परिवार की 8 साल की निकिता कुमारी की हत्या कर दी. सभी की मौत मौके पर ही हो गई.

यह भी पढ़ें : शादी के घर में ही डैकेतों ने लूटा लाखो का समान

वहीं 6 साल की चांदनी कुमारी को ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया. चांदनी को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है. घटना के बाद नवलशाही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विषयझारखंड
PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →