मंगलवार, 14 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने के समर्थन में इस युवा नेता के लगे पोस्टर

कांग्रेस में इस समय राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए खोजबीन जारी है।

कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने के समर्थन में इस युवा नेता के लगे पोस्टर

कांग्रेस में इस समय राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए खोजबीन जारी है। इसी बीच खबर आ रही है मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठने लगी है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गाँधी ने अपने अध्यक्ष पद के इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। राहुल गाँधी का कहना है कांग्रेस का जो भी अगला अध्यक्ष बने वह गांधी परिवार के बाहर का सदस्य हो। हालांकि बाद कई वरिष्ठ नेताओं के मनाये जाने के बाद राहुल गाँधी ने अध्यक्ष पद पर न बने रहने की अपनी राय अटल रखी।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया को राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने के समर्थन में पोस्टर लगाए हैं। वहीं सिंधिया के समर्थक प्रदेश इकाई के सचिव सुनील तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में राहुल गांधी से अध्यक्ष पद की कमान सिंधिया को सौंपने की मांग की गई है। इस पोस्टर पर लिखा है कि हमारे देश के गौरव और मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनकी कार्यशैली के अनुरूप राष्ट्रीय नेतृत्व देने की अपील। पोस्टर पर निवेदन करने वाले सभी कार्यकर्ता मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हैं।

कांग्रेस विधायक गिर्राज दंडोतिया ने संवादाताओं से बातचीत में सिंधिया को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की मांग का समर्थन किया है। वह सिंधिया को हिंदी भाषी क्षेत्र का क्षमतावान नेता मानते हैं। राज्य इकाई के सचिव सुनील तिवारी ने सिंधिया के इस्तीफे के बाद अपना त्याग-पत्र सिंधिया को भेज दिया है। तिवारी सिंधिया समर्थकों में गिने जाते हैं। कांग्रेस कार्यालय में सिंधिया के समर्थन में पोस्टर लगने के बाद से पार्टी के भीतर हलचल मची हुई है।

यह भी पढ़ें: सवाल 75- गिरफ़्तारी से सम्बंधित पुलिस और आरोपी के क्या है अधिकार?

गौरतलब है कि इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस की जीत के बाद सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग की गयी थी। लेकिन बाद में कांग्रेस के राष्ट्रीय आलाकमान ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री को बनाया।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →