मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

फरीदाबाद में 'बूथ कैप्चरिंग' मामले में पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार किया

फरीदाबाद में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान को दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप में एक पोलिंग एजेंट को हरियाणा के फरीदाबाद से रविवार को गिरफ्तार कर…

फरीदाबाद में 'बूथ कैप्चरिंग' मामले में पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार किया

फरीदाबाद में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान को दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप में एक पोलिंग एजेंट को हरियाणा के फरीदाबाद से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. बता दे कि वीडियों ट्विटर पर वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने इस मामले पर कार्रवाई की है.

विज्ञापन

ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कई लोगों ने चुनाव आयोग को टैग किया है और उसके खिलाफ  कार्यवाही की मांग की है. वहीं चुनाव आयोग से एजेंट के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश मिलने के बाद फरीदाबाद निर्वाचन विभाग ने ट्वीट किया. जिसके बाद एजेंट पर एफआईआर दर्ज की गई. बता दें कि पर्यवेक्षक ने मामले की व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की. जिसमें बताया गया कि तीन महिलाओं को प्रभावित करने के अलावा और किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है.'

CEO Haryana

वहीं स्थानीय निर्वाचन विभाग का कहना है कि एजेंट ने 3 महिला वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश की थी. साथ ही कहा कि वरिष्ठ चुनाव अधिकारियों ने बूथ का दौरा किया था और रविवार शाम को उस युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. चुनाव आयोग ने कहा कि पर्यवेक्षक की रिपोर्ट मिलने के बाद ही तय किया जाएगा कि आगे की कार्रवाई क्या की जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और मतदान शांतिपूर्ण हुआ है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →