गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

"जल शक्ति अभियान" की प्रगति पर प्रधानमंत्री मोदी जी ने रखे विचार

मन की बात कार्यक्रम में "जल शक्ति अभियान" की प्रगति पर प्रधानमंत्री मोदी जी ने रखे विचार l प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया की भारत की जनता धीरे -…

"जल शक्ति अभियान"  की प्रगति पर  प्रधानमंत्री मोदी जी ने रखे विचार

मन की बात कार्यक्रम में "जल शक्ति अभियान" की प्रगति पर प्रधानमंत्री मोदी जी ने रखे विचार l प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया की भारत की जनता धीरे - धीरे जल के महत्व को समझ रही है और जल संरक्षण में बढ़ चढ़ कर भाग लेना शुरू कर दिया है l प्रधानमंत्री जी ने राजस्‍थान में जालौर जिले और उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में किए गए सफल प्रयासों को रेखांकित करते हुए तारीफ की l

विज्ञापन

प्रधानमंत्री जी ने बाराबंकी जिले में सराही झील का जिक्र किया की कुछ समय पहले तक ये झील लगभग अपना महत्व खो चुकी थी ,लेकिन गांव वाले लोगो ने मिलकर इसपर ध्यान दिया और आज ये झील फिर से अच्छी स्थिति में हैं l अलमोड़ा-हल्‍द्वानी राजमार्ग पर स्‍यूनराकोट गांव में लोगों ने मिलकर गांव में एक पाइप बिछाई और पम्पिंग स्‍टेशन लगाकर लंबे समय से चली आ रही , दशकों पुरानी जल संकट की समस्‍या का समाधान किया l

  • kapil2

ऐसा ही एक उदाहरण जालौर जिले का जहाँ दो ऐतिहासिक कुओं का प्रयोग सिर्फ ऐसे किया जाता था जैसे कि कूड़ादान हों l लेकिन भद्रायन और थानावाला पंचायतों के सैकड़ों लोगों के अथक और सहरानीय कदम ने इन ऐतिहासिक कुओं का महत्व बढ़ा कर पूरे देश के सामने "जल शक्ति अभियान" के महत्व को दिखाया है l

जल शक्ति अभियान को जुलाई, 2019 में आरम्भ किया गया l प्रधानमंत्री मोदी जी ने सभी देशवाशियों से अनुरोध भी किया कि आपके क्षेत्र में भी अगर आपने कोई ऐसी ही पहल की है, तो उसे देश के साथ साझा करें l इसके लिए प्रधानमंत्री जी ने एक #Jalshakti4India प्रयोग करने का आग्रह किया l

यह भी पढ़ें : शिवसेना: पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों को देश से निकाल फेंको

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →