शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पीएम मोदी की युवाओं से अपील, कहा – आज वोट जरूर डालें

लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है। देश की 97 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है और देश की मुख्य पार्टियों के नेता मतदाताओं से भारी से भारी संख्या में वोट डालने…

पीएम मोदी की युवाओं से अपील, कहा – आज वोट जरूर डालें

लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है। देश की 97 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है और देश की मुख्य पार्टियों के नेता मतदाताओं से भारी से भारी संख्या में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए वोटरों से अपील करते हुए कहा कि आज दूसरे चरण में मतदान हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि ज़्यादा-ज़्यादा युवा मतदान केन्द्रों पर जाएंगे और मतदान करेंगे'।

विज्ञापन
Narendra Modi tweet

बता दें कि देश की जिन संसदीय सीटों पर आज दूसरे चरण में मतदान हो रहा है, वहां वोट देने वाले मतदाताओं से पीएम मोदी ने वोट डालने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘प्यारे नागरिकों, दूसरे चरण के लिए मतदान आज शुरू हो रहा है। मुझे यक़ीन है कि जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, वहां मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करके देश के लोकतंत्र को मज़बूत करेंगे। मुझे उम्मीद है कि ज़्यादा से ज़्यादा से युवा मतदान केन्द्रों पर जाएंगे और मतदान करेंगे'।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मतदाताओं से वोट देने की अपील की थी और कहा था कि आज ‘न्याय’ के लिए वोट करें।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →