PM के दौरे को लेकर, NDA नेताओं की समीक्षा बैठक: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह सहित कई बड़े नेता पहुंचे, 2005 से पहले की स्थिति के बारे में बताया – Gopalganj News h3>
सीवान के जसौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। गोपालगंज के एक निजी मैरेज हॉल में एनडीए कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मं
.
राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा और मंत्री जनक राम भी बैठक में शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा सारण प्रमंडल के लिए ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान क्षेत्र को कई सौगातें मिल सकती हैं। इससे विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यातायात, मंच व्यवस्था, सुरक्षा और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था के लिए टीमें बनाई गई हैं।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन
नेताओं ने बताया कि कार्यक्रम में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा के जिलाध्यक्ष और स्थानीय नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। एनडीए ने सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का संदेश दिया है।
एनडीए के नेता यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की कोई अव्यवस्था न हो और प्रधानमंत्री का यह दौरा एक अविस्मरणीय सफलता के रूप में याद किया जाए। इस आयोजन के माध्यम से एनडीए अपनी एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का भी प्रदर्शन करने की तैयारी में है।
2005 से पहले बिहार के बारे में बताया
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। सीवान और गोपालगंज जैसे जिलों में दहशत का माहौल था, लोग घरों से निकलने से डरते थे। सड़क, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं थीं। उन्होंने कहा कि आज बिहार बदल चुका है। कानून का राज स्थापित हो चुका है और विकास हर क्षेत्र में दिख रहा है।
ललन सिंह ने दावा किया कि अब अगर कोई रायफल की नोक भी निकालने की कोशिश करता है, तो उसे कानून के शिकंजे में जाना पड़ता है। उन्होंने इस बदलाव का श्रेय एनडीए सरकार को दिया।। वहीं जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने सीवान में 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
उद्योग किए जाएंगे स्थापित
उन्होंने कहा कि जब मुंबई के ताज होटल पर हमला हुआ था, तब 160 से ज्यादा लोग मारे गए, लेकिन देश कोई ठोस जवाब नहीं दे सका। पहली बार ऐसा हुआ कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में 200 मीटर भीतर घुसकर बदला लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साफ किया है कि भारत बदल चुका है, अब आतंकवाद और उसे समर्थन देने वालों को एक जैसा जवाब मिलेगा और दुनिया भारत की शक्ति को पहचान रही है।
जबकि जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि सबको याद रखना चाहिए कि नीतीश कुमार को 2005 में कैसा बिहार मिला था। बिजली, कानून व्यवस्था और आधारभूत ढांचे की क्या स्थिति थी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को विकास की राह पर ला खड़ा किया है।
आने वाले पांच साल बिहार के लिए स्वर्णिम काल साबित होंगे। इस दौरान राज्य में कल-कारखाने और उद्योग स्थापित किए जाएंगे, जिससे लोगों को बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि बिहार देश के टॉप टेन राज्यों में शामिल होगा।



