मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

यमुना एक्सप्रेस-वे पर लोग कर रहे थे ऐसा काम, जानकर आप हो जाएंगे हैरान

उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में पुलिस नें मथुरा रिफाइनरी से गाजियाबाद स्थित एयरफोर्स हिण्डन बेस कैंप भेजे गए एविएशन टरबाइन के टैंकरों से यमुना एक्सप्रेस वे के एक…

यमुना एक्सप्रेस-वे पर लोग कर रहे थे ऐसा काम, जानकर आप हो जाएंगे हैरान
उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में पुलिस नें मथुरा रिफाइनरी से गाजियाबाद स्थित एयरफोर्स हिण्डन बेस कैंप भेजे गए एविएशन टरबाइन के टैंकरों से यमुना एक्सप्रेस वे के एक ढाबे पर विमान ईंधन बेचते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके तीन साथी राथ के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहे। इस पुरी घटना को बीती रात को अंजाम दिया गया। eight people arrested for selling aircraft oil yamuna expressway uttar pradesh 2 पुलिस अधिक्षक बबलू कुमार नें बताया यमुना एक्सप्रेस वे पर दोस्ताना ढाबे पर बुधवार को मथुरा के तेलशोधक कारखाने से हिण्डन एयरफोर्स बेस कैंप के लिए भेजे गए ईंधन के चार तेल टैंकर जब्त किए गए और चालकों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गाया। यह ढाबा नौहझील थाना क्षेत्र के रामनगला व बरौठ गांव के बीच स्थित है। उन्होंने कहा की उन्हें एक मुखबीर से सूचना मिली थी की कुछ लोग रिफाइनरी से विभिन्न स्थानों के लिए भेजा जाने वाला अत्य़धिक महंगी दर वाला पेट्रो ईंधन दोस्ताना ढाबे पर लाकर स्थानिय लोगों तथा वहां से गुजरने वाली गाड़ियों के मालिकों को कम दामों पर बेच देते थे तथा मिलावट पर उसकी पुरी मात्रा दिखाई देती है। eight people arrested for selling aircraft oil yamuna expressway uttar pradesh 1 गिरफ्तार आरोपियों में अशोक, विजय, शिवम तीनों निवासी बरौठ, हरिओम निवासी रामनगला, बेनीराम निवासी भैंसा, फूला सिंह निवासी गोपालपुरा, भगवान सिंह निवासी धानातेजा सभी जनपद मथुरा व सूर्यमणि निवासी साहबुद्दीनपुर जिला जौनपुर है.
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →