बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बिहार में प्रकृति का अद्भुत नजारा देख लोग रह गए दंग

https://youtu.be/ZBnGCucAul4 आसमान में आतिशबाजी के नजारे अक्सर देखने को मिल जाते हैं, लेकिन आसमान में प्रकृति का नज़ारा देखना एक अद्भुत अनुभव होता है।

बिहार में प्रकृति का अद्भुत नजारा देख लोग रह गए दंग
वीडियो

आसमान में आतिशबाजी के नजारे अक्सर देखने को मिल जाते हैं, लेकिन आसमान में प्रकृति का नज़ारा देखना एक अद्भुत अनुभव होता है। ऐसा ही एक अद्भुत नजारा बिहार में देखने को मिला है, जब आकाश में बारिश होगी। ऐसा वीडियो आपने कही नहीं देखा होगा। पहली बार ऐसा अद्भुत नजारा देखा गया है। आपका अंदाजा लगाना मुश्किल होगा की आसमान से नदी में पानी जा रही है या नदी से आसमान की तरफ पानी की लहरें।

विज्ञापन

मौसम संबंधी इस चमत्कार को देख सब लोग आसमान की तरफ देखते है और सभी इस दृश्य को देख कर चौंक जाते है।आकाश में उस वक्त अद्भुत नजारा देखने को मिला जब आसमान में एकाएक बारिश की लहरों की आकृति दिखने लगी. आकृति दिखते ही उसे देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ लग गयी. वहीं लोगों के बीच यह कौतूहल का विषय बन गया.

bihar viral video non fiii

चौक चौराहे पर लोग अपने अपने मोबाइल से आसमान में दिख रहे इस गोलाकार बारिश की आकृति को कैद करना शुरू कर दिया जो नदी से आसमान की तरफ जा रही थी। वहीं इस दृश्य को देखकर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे. कुछ लोगों ने तो इसे ईश्वर का चमत्कार कहा तो किसी ने इस दृश्य को विज्ञान से जोड़ दिया और कुछ लोगों ने तो इसे पर्यावरण की मार तक कह दिया और कुछ लोगों ने तो इसे प्राकृतिक आपदा के आने का संकेत बताया.

बहरहाल, मामला चाहे जो भी हो थोड़ी देर के लिए लोगों में इस बात को लेकर चर्चा का विषय जरूर बन गया कि आखिर आसमान में यह गोलाकार गुब्बार आया कहा से। ये तस्वीर प्रकृति के अद्भुत करिश्मे को दर्शाती है।इस दृश्य के साथ हीं यह संदेश देना जर्रूरी है की प्रकृति के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। परंतु आज के युग में, इस नए दौर में मनुष्य प्रकृति से छेड़छाड़ कर रहा है। प्रगति के नाम पर मनुष्य पेड़-पौधों को काट रहा है, प्रकृति की सुंदरता को नष्ट कर रहा है। दिन-ब-दिन प्रदूषण बढ़ता जा रहा है।

bihar viral video non

यह भी पढ़ें : चिराग पासवान JDU से अलग चुनाव क्यों लड़ रहे हैं?

हवा में ज़हरीली गैसों की मात्रा असीमित रूप से बढ़ती जा रही है। यह न सिर्फ प्रकृति के लिए बल्कि मनुष्य के लिए भी हानिकारक है। हमें प्रदूषण को नियंत्रण में लाने के लिए कदम उठाने चाहिए। प्रकृति से खिलवाड़ का नतीजा विनाश है। प्रकृति की रक्षा करना हमारी ज़िम्मेदारी है और हमें इस ज़िम्मेदारी को स्वीकार कर अच्छे से निभाना चाहिए। इस खबर की अधिक जानकारी पाने के लिए देखिये इस वीडियो। इस वीडियो के माध्यम से आपको प्रकृति का चमत्कार देखने को मिलेगा।

विषयबिहार
S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →