गुरूवार, 16 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

लो आ गई अब पतंजलि जींस

बाबा रामदेव पिछले कुछ सालों से लगातार कह रहे है थे की भारत को अपने कारोबार का खुद ही विस्तार करके स्वदेशी की तरफ़ जाना चाहिए।

लो आ गई अब पतंजलि जींस
बाबा रामदेव पिछले कुछ सालों से लगातार कह रहे है थे की भारत को अपने कारोबार का खुद ही विस्तार करके स्वदेशी की तरफ़ जाना चाहिए। भारत को विदेशी चीजों को त्याग कर अपनी बनी हुई चीजों को उपयोग करना चाहिए। ऐसा ही कुछ अब बाबा राम देव करने जा रहे है। क्रीम पाउडर बेचने के बाद बाबा राम देव अब जींस लेकर भी आ रहे है। baba ramdev jeans 1 बाबा ला रहे है पतंजलि जींस बाबा रामदेव नें कहा है की उनकी कंपनी अब फैशन इंडस्ट्री में उतरने की योजना बना रही है। ऐसे में कंपनी नें निर्णय लिया है की वह बाजार में पतंजलि की जींस उतारेगी। हालांकि यह अभी देखना होगा की यह जींस लोगों को कितनी पसंद आती है। बाबा रामदेव नें आगे यह भी कहा है की वह फैशन से जुडे हुए और भी उत्पादों को बाजार में उतारेंगे। इससे पहले बाबा रामदेव नें पौष्टिक नाम से एक रेस्टोरेंट भी खोला है विदेशों में भी उद्योग करना चाहते है बाबा रामदेव आपको बता दें की बाबा रामदेव नें अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए विदेशों में भी उद्योग स्थापित करने पर विचार किया है। बाबा रामदेव नें कहा की पतंजलि नें खुद को नेपाल में प्रवेश करवाया है इसके बाद पतंजलि खुद को बांग्लादेश के बाजार में लेकर आएगी। पतंजलि केवल भारत के बाजार में ही सिमट कर नहीं रहना चाहती है वह दुनिया के हर बाजार में अपने उत्पादों को लोगों के सामने रखना चाहती है। जिसमें अमेरिका जैसे बाजार भी शामिल है।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →