सोमवार, 29 जून 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

वेनेजुएला भूकंप राहत: भारत के आर्मी फील्ड हॉस्पिटल की सराहना, उप स्वास्थ्य मंत्री ने किया मुआयना

वेनेजुएला में पिछले हफ्ते आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या 1,450 को पार कर चुकी है। इस भीषण आपदा के बीच भारत ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत जो मानवीय मदद भेजी है, उसकी वेनेजुएला के उच्च अधिकार

वेनेजुएला भूकंप राहत: भारत के आर्मी फील्ड हॉस्पिटल की सराहना, उप स्वास्थ्य मंत्री ने किया मुआयना
(फोटो: IANS)

वेनेजुएला में पिछले हफ्ते आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या 1,450 को पार कर चुकी है। इस भीषण आपदा के बीच भारत ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत जो मानवीय मदद भेजी है, उसकी वेनेजुएला के उच्च अधिकारियों ने खुलकर सराहना की है। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला के उप स्वास्थ्य मंत्री और राजधानी जिले (कैपिटल डिस्ट्रिक्ट) के प्रमुख नहुम फर्नांडीज ने भूकंप प्रभावित इलाकों में स्थापित भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल का दौरा किया।

विज्ञापन

उप स्वास्थ्य मंत्री ने जताया आभार

फील्ड हॉस्पिटल का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत में नहुम फर्नांडीज ने कहा, "मैं इस समय सभी एकजुटता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसमें अब राष्ट्रपति डेलसी रोड्रिग्ज साइकोड्रोम की इंचार्ज हैं और पूरे समाधान का हिस्सा हैं। इसके अलावा, मैरीलैंड राज्य पर इस भयानक घटना पर ध्यान देने की जिम्मेदारी है। मैं सभी अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं, खासकर अब भारत से और उन सभी को जो यहां हमारे साथ हैं। हम सभी की दरियादिली, उनकी संयमशीलता के लिए और किसी न किसी तरह से, मेक्सिको की मदद से और बेशक, अमेरिका के राष्ट्रपति की मदद से, इस तरह से मदद करने के लिए बहुत आभारी हैं। भारत दवाओं का एक बड़ा प्रोड्यूसर है। हम अमेरिका के राष्ट्रपति के भी बहुत आभारी हैं कि उन्होंने यह गारंटी दी कि इन दवाइयों का इस्तेमाल भारत के लोग कर रहे हैं, जो बहुत ज्यादा पीड़ित और घायल हुए हैं।"

क्या है ऑपरेशन अमिस्ताद?

भारत ने इस अभियान के अंतर्गत भारतीय वायुसेना के दो सी-17 विमानों के जरिए राहत सामग्री वेनेजुएला रवाना की। ये विमान कोट डी आइवर की राजधानी आबिदजान के रास्ते काराकस पहुंचे। इन विमानों में कुल 35 टन राहत सामग्री, भारतीय सेना का फील्ड हॉस्पिटल दल और दो भीष्म क्यूब भेजे गए।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें और जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह फील्ड हॉस्पिटल भूकंप पीड़ितों की सक्रिय रूप से सेवा कर रहा है।

41 सदस्यीय दल, 6 टन दवाइयां

कोट डी आइवर स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, वेनेजुएला भेजे गए दल में कुल 41 सदस्य हैं, जिनमें नौ चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। यह टीम आपातकालीन चिकित्सा सेवा, ट्रॉमा प्रबंधन, जीवनरक्षक सर्जरी और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं देने में सक्षम है। दल के साथ विदेश मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराई गई करीब छह टन दवाइयां और मानवीय राहत सामग्री भी भेजी गई है। इसके अतिरिक्त, आरोग्य मैत्री परियोजना के तहत भारत हेल्थ इनिशिएटिव फॉर सहयोग, हित एवं मैत्री (भीष्म) क्यूब भी एक विमान के जरिए वहां पहुंचाया गया है।

जयशंकर ने दी जानकारी

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "भारत की मदद वेनेजुएला पहुंच गई है। हमें विश्वास है कि फील्ड हॉस्पिटल यूनिट, राहत सामग्री, दवाइयां और चिकित्सा उपकरण वहां चल रहे राहत कार्यों को मजबूत करेंगे।" यह पूरा अभियान दक्षिण अमेरिकी देश में राहत एवं बचाव प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

इनपुट: IANS

N

News4Social वायर डेस्क

News4Social का वायर डेस्क समाचार एजेंसियों (IANS आदि) की लाइसेंस-प्राप्त फीड से ताज़ा व प्रामाणिक राष्ट्रीय, राज्य और विषय-आधारित खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर का स्रोत स्पष्ट रूप से श्रेय (credit) के साथ दिया जाता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →