शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

फ्लाईदुबई हमला: नेतन्याहू ने कहा- साजिशकर्ताओं को भारी कीमत चुकानी होगी

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई विमान पर हुए हमले को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमलावर एक कट्टर इस्लामी विचारधारा से प्रेरित था और उसका इरादा विमान में सवार सभी…

फ्लाईदुबई हमला: नेतन्याहू ने कहा- साजिशकर्ताओं को भारी कीमत चुकानी होगी
(फोटो: IANS)

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई विमान पर हुए हमले को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमलावर एक कट्टर इस्लामी विचारधारा से प्रेरित था और उसका इरादा विमान में सवार सभी यात्रियों के साथ उसे क्रैश कराने का था। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू ने इसे 9/11 जैसी एक भयावह त्रासदी को टालने का श्रेय विमान के क्रू सदस्यों को दिया।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी एक वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने कहा, “जैसे-जैसे समय बीत रहा है, तस्वीर और स्पष्ट होती जा रही है। यानिव और उसके बहादुर साथियों ने 9/11 जैसी भयावह त्रासदी को टाल दिया।” उन्होंने आगे कहा, "हम अब जांच कर रहे हैं कि क्या उसे भेजा गया था और जिसने भी उसे भेजा है उसे बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।"

जांच और कानूनी प्रक्रिया

इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार को यूएई के विदेश मंत्रालय ने बताया कि घटना की जांच और इसके कारणों का पता लगाने के लिए सार्वजनिक अभियोजकों की एक विशेष टीम गठित की गई है। मंत्रालय के अनुसार, चूंकि विमान यूएई में पंजीकृत है और उसके ध्वज तले उड़ान भरता है, इसलिए इस पर यूएई का कानून लागू होगा, भले ही अपराध देश के क्षेत्र से बाहर हुआ हो।

जांच में घटना के हर पहलू को शामिल किया जाएगा, जिसमें इसके मकसद और किसी भी आतंकवादी गतिविधि या इरादे से इसके संबंध की पड़ताल भी शामिल है। यूएई ने इस मामले में सहयोग के लिए सऊदी अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया है।

पायलट के साहस की सराहना

इससे पहले शुक्रवार को, यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद के सलाहकार अनवर गर्गाश ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की जमकर तारीफ की। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छार हर तरह की सराहना के हकदार हैं। उन्होंने एक खतरनाक आतंकवादी कृत्य और संभावित आपदा के सामने साहस और जिम्मेदारी का सही अर्थ दिखाया। सबसे कठिन परिस्थितियों में उनका प्रोफेशनलिज्म और नैतिक बोध उन्हें एक सच्चा हीरो बनाते हैं।"

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →