शुक्रवार, 19 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सिर्फ 3 लोगों के पास है 100 अरब डॉलर की दौलत, ये हैं तीनों शख्स

दुनिया में अब तक सिर्फ तीन लोग ही 100 अरब डॉलर के मालिक है। इस क्लब में लेटेस्ट एंट्री हुई है लक्ज़री सामान बनाने वाली कंपनी LVMH के CEO की।

सिर्फ 3 लोगों के पास है 100 अरब डॉलर की दौलत, ये हैं तीनों शख्स

दुनिया में अब तक सिर्फ तीन लोग ही 100 अरब डॉलर के मालिक है। इस क्लब में लेटेस्ट एंट्री हुई है लक्ज़री सामान बनाने वाली कंपनी LVMH के CEO की। जिनका नाम बरनार्ड अरनॉल्ट है। LVMH कंपनी फ़्रांस स्थित कंपनी है। इसका मुख्यालय फ़्रांस के पेरिस में हैं। यह कंपनी आज से 32 साल पहले 1987 में स्थापित की गयी थी। इस कंपनी द्वारा निर्मित सामानों की मांग दुनिया में भरपूर है।

विज्ञापन

शेयर बाजार में तेजी के कारण LVMH के CEO बरनार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति बढ़कर 100.40 अरब डॉलर यानी करीब 7 लाख करोड़ रुपये के पार चली गई है। इसके साथ अरनॉल्ट 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल होने वाले दुनिया के तीसरे शख्स बन गए हैं।

गौरतलब है कि अरनॉल्ट के अलावा सिर्फ जेफ बेजोस और बिल गेट्स ही ऐसे शख्स हैं, जिनकी संपत्ति 100 अरब डॉलर से ज्यादा है। बरनार्ड अरनॉल्ट को मंगलवार के कारोबार में कंपनी के शेयर में शानदार तेजी आने का फायदा मिला।

LVMH के शेयरों में मंगलवार को 2.9 फीसदी की तेजी रही और शेयर 368.80 यूरो के भाव पर पहुंच गया। इस साल की बात करें तो शेयर में अबतक 43 फीसदी तक की तेजी आ चुकी है, जो फ्रांस के शेयर बाजार CAC 40 इंडेक्स का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। शेयर में तेजी का फायदा अरनॉल्ट को भी मिला और उनकी संपत्ति में इस साल अबतक 3250 करोड़ डॉलर का इजाफा हो चुका है।

LVMH कंपनी के प्रोडक्ट में लग्जरी घड़ियां, ज्वैलरी, परफ्यूम, फैशन गुड्स और लेदर गुड्स जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं, इन सबकी दुनिया में डिमांड बहुत ज्यादा है। 70 साल के बरनार्ड अरनॉल्ट का इस समय कंपनी के 50 फीसदी शेयरों में हिस्सेदारी है।

अगर दुनिया के सबसे अमीर आदमी की बात की जाए तो ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के संस्थापक CEO जेफ बेजॉस दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं और उनकी नेटवर्थ करीब 119 बिलियन डॉलर (8.3 लाख करोड़ रुपये) है। गौर करने वाली बात यह भी है कि जेफ बेजोस की संपत्ति में इस साल 639 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गयी है।

यह भी पढ़ें: भारत के 10 सबसे खतरनाक चक्रवात जिन्होंने मचाई खूब तबाही

वहीं दुनिया के अमीर आदमियों की लिस्ट में दूसरा नाम आता है माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का, वह इस लिस्ट में 106 अरब डॉलर (7.42 लाख करोड़ रुपये) के साथ दूसरे नंबर पर है।

Pradeep Verma

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →