भारत के 10 सबसे खतरनाक चक्रवात जिन्होंने मचाई खूब तबाही

1625
http://news4social.com/?p=49198

चक्रवात एक बहुत तेज सर्पीली हवाएं होती हैं जो एक कम दबाव के कारण समुद्री लहरों के साथ चलती है। भारत तीन तरफ से समुद्र से घिरा है। आइए जानते वो कौन कौन से चक्रवात आए हैं जिन्होंने खूब तबाही मचायी है। अभी गुजरात में वायु चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता के इंतज़ाम किये हैं।

वर्ष 2018 हिंद महासागर में चक्रवात का एक मौसम सा रहा है। उत्तरी हिंद महासागर में सबसे अधिक उष्णकटिबंधीय चक्रवात आये थे।

1- Cyclone Fani – 2019

cyclone 1 -

चक्रवात फानी अत्यधिक गंभीर चक्रवात था। यह सांप के फैन के आकार था इसलिए इसका नाम फानी पड़ा। इस तूफ़ान से भारतीय राज्यों ओडिशा और आंध्र प्रदेश को ज्यादा नुकसान हुआ। यह भारत में 2019 का पहला तबाही वाला चक्रवाती तूफान था।

2- Cyclone Phethai – 2018

चक्रवात फेथई बंगाल की खाड़ी के ऊपर चल रहे 2018 उत्तर हिंद महासागर चक्रवात के सीजन का एक हिस्सा रहा था।

3- Cyclone Gaja – 2018

cyclone 2 -

चक्रवात गाजा ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तटीय पुदुचेरी के कुछ हिस्सों जैसे- कुड्डालोर और पंबन में भारी बारिश के साथ खूब तबाही मचायी थी।

4- Cyclone Titli – 2018

चक्रवाती तूफान तितली 2018 में उत्तर हिंद महासागर चक्रवात के मौसम का एक हिस्सा था। यह ओडिशा के गोपालपुर और आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में भूमि स्खलन से खूब तबाही मचायी थी।

5- Cyclone Ockhi – 2017

चक्रवात ओखी सबसे अधिक तेजी वाला तूफ़ान था और यह 2017 उत्तर हिंद महासागर चक्रवात के मौसम के सबसे मजबूत उष्णकटिबंधीय चक्रवातों में से एक था। अरब सागर से ओखी ने केरल, तमिलनाडु और गुजरात के तटीय क्षेत्रों के साथ भारत के कई हिस्सों को प्रभावित किया।

6- Cyclone Vardah – 2016

चक्रवात वर्दाह ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश के साथ खूब तबाही मचायी। इसके बाद यह फिर भारत के पूर्वी तट को पार किया और चेन्नई, कांचीपुरम और विशाखापत्तनम को काफी प्रभावित किया।

7- Cyclone Hudhud – 2014

चक्रवात हुदहुद एक मजबूत उष्णकटिबंधीय चक्रवात था। इसने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर को काफी नुकसान पहुंचाया। विशाखापत्तनम या ओडिशा के साथ विज़ाग ज्यादातर हुदहुद से प्रभावित थे।

8- Cyclone Phailin – 2013

1999 के ओडिशा चक्रवात के बाद से भारत में चक्रवात फैलिन दूसरा सबसे मजबूत उष्णकटिबंधीय चक्रवात था, जिसके परिणामस्वरूप ओडिशा, आंध्र प्रदेश, झारखंड और अन्य भारतीय राज्यों में भारी बारिश हुई।

9- Cyclone Helen – 2013

चक्रवात हेलेन से पूर्वी भारत में भारी बारिश हुई। यह भारत में एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले लिया। बंगाल क्षेत्र की खाड़ी में चक्रवाती तूफान हेलन उठा और इसने आंध्र प्रदेश को काफी प्रभावित किया।

यह भी पढ़ें: गुजरात में चक्रवात ‘वायु’ के कारण 70 ट्रेनें की गयी रद्द, पूरी सूची यहां देखें:

10- Odisha Cyclone – 1999

साल 1999 में ओडिसा चक्रवात भारतीय तट से टकराने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान था। यह भारत को प्रभावित करने वाले सबसे मजबूत उष्णकटिबंधीय चक्रवात था।