शनिवार, 12 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
शिक्षा

ONGC में मेडिकल ऑफिसर बनने का मौका, 24 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

अगर आप मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) लिमिटेड ने आपके लिए एक बेहतरीन अवसर पेश किया है। ओएनजीसी ने अपने विभिन्न केंद्रों के लिए मेडिकल ऑफिसर…

ONGC में मेडिकल ऑफिसर बनने का मौका, 24 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
(फोटो: IANS)

अगर आप मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) लिमिटेड ने आपके लिए एक बेहतरीन अवसर पेश किया है। ओएनजीसी ने अपने विभिन्न केंद्रों के लिए मेडिकल ऑफिसर के कुल 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नियुक्तियाँ एक निश्चित अवधि के लिए होंगी और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 18 अगस्त 2026 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो गई है। चयन के लिए उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन होगा।

किन पदों पर हैं रिक्तियाँ?

ओएनजीसी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 24 रिक्तियाँ विभिन्न विशेषज्ञताओं और स्थानों के लिए हैं:

  • मेडिकल ऑफिसर - ऑक्यूपेशनल हेल्थ (14 पद): ये पद देहरादून, अहमदाबाद, अंकलेश्वर, बड़ौदा, दहेज, खंभात, मेहसाणा, उरान, काकीनाडा, राजमुंदरी, कराईकल, अगरतला, जोरहाट और शिवसागर में एक-एक हैं।
  • स्पेशलिस्ट (8 पद): इनमें देहरादून अस्पताल के लिए फिजिशियन, पीडियाट्रिक्स और सर्जरी में एक-एक पद शामिल हैं। वहीं, शिवसागर अस्पताल में एनेस्थीसिया (1), प्रसूति एवं स्त्री रोग (1), फिजिशियन (2) और सर्जरी (1) के पद हैं।
  • मेडिकल ऑफिसर - होम्योपैथी (2 पद): ये नियुक्तियाँ शिवसागर और देहरादून में एक-एक पद के लिए होंगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में एक मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से डिग्री होनी अनिवार्य है। आवश्यक योग्यताओं में बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS), संबंधित स्ट्रीम में MD/MS या PG डिप्लोमा, और होम्योपैथी पद के लिए बैचलर ऑफ होमियोपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BHMS) शामिल हैं।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलेगा। पद के अनुसार, पहले वर्ष का सालाना सीटीसी (Cost to Company) 7,80,000 रुपये से लेकर 15,60,000 रुपये के बीच होगा। दूसरे वर्ष में यह बढ़कर 7,89,600 रुपये से 15,85,200 रुपये के बीच हो जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को अन्य भत्ते और लाभ भी दिए जाएंगे।

इनपुट: IANS

N

News4Social एजुकेशन डेस्क

News4Social एजुकेशन डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से शिक्षा से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →