शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ईरान से तेल ख़रीद पर अमेरिका ने चीन और भारत को दी धमकी

अमेरिका ईरान के साथ अपने मतभेदों के बीच अन्य देशों पर दबाव डाल रहा है कि ईरान से कोई तेल न खरीदें।

ईरान से तेल ख़रीद पर अमेरिका ने चीन और भारत को दी धमकी

अमेरिका ईरान के साथ अपने मतभेदों के बीच अन्य देशों पर दबाव डाल रहा है कि ईरान से कोई तेल न खरीदें। गौरतलब है अमेरिका की ईरान से दुश्मनी किसी भी देश से छुपी नहीं है। अमेरिका हमेशा ईरान को परमाणु क्षेत्र में ईरान की बढ़ती गतिविधियों को रोकने के लिए कहता रहा है और चेतावनी भी देता रहा है कि अगर ईरान ने अपने परीक्षणों को नहीं रोका तो ईरान के लिए मुश्किल हो जायेगा। वहीँ ईरान इसे अपनी सुरक्षा के लिए गतिविधि बताकर अमेरिका की चेतावनी को धता बताता रहा है। अमेरिका ने पहले ही ईरान से राजनयिक सम्बन्ध तोड़ दिए हैं। इससे पहले अमेरिका ने ईरान की सेना की एक टुकड़ी को आतंकी ग्रुप घोषित कर दिया था।

विज्ञापन

वहीँ इस मतभेद से ईरान और अमेरिका से सम्बन्ध रखने वाले देशों को भी मुश्किल होती है। भारत उन्ही देशों में से एक है। भारत का सम्बन्ध ईरान के साथ भी अच्छा है और अमेरिका के साथ भी। भारत ईरान से प्राकृतिक तेल निर्यात करता है। अमेरिका भारत को धमकी देता रहता है कि अगर भारत तेहरान (ईरान की राजधानी) से तेल निर्यात बंद नहीं करता है तो उसे भी परिणाम भुगतने होंगे।

Crude Oil

इसी कड़ी में अमेरिका ने मंगलवार को नई दिल्ली से मीडिया रिपोर्टों के बाद अपनी बात को दोहराया। एक अनाम सरकारी अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि भारत अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान से तेल आयात को फिर से शुरू करने के तरीकों को देख रहा है।

पिछले हफ्ते अमेरिका में भारत के राजदूत हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत ने 2 मई के बाद ईरान से तेल खरीदना बंद कर दिया था जब अमेरिका ने भारत सहित ईरान के तेल के शीर्ष खरीदारों को छह महीने के लिए अपने आयात को जारी रखने की अनुमति देने वाली अपनी छूट समाप्त कर दी थी ।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →