शनिवार, 22 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर का तंज, बोले- '2027 से पहले अपनी पार्टी बचाइए'

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने सपा के 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर सवाल…

अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर का तंज, बोले- '2027 से पहले अपनी पार्टी बचाइए'
(फोटो: IANS)

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने सपा के 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि अखिलेश यादव को 2027 में सत्ता में आने का सपना देखने से पहले अपनी पार्टी को बिखरने से बचाने पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, राजभर ने यह टिप्पणी सहारनपुर सर्किट हाउस में सपा नेताओं के बीच हुए कथित विवाद के संदर्भ में की। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "अखिलेश जी, 2027 से पहले सपा कैसे बचाई जाए, ये सोचना शुरू कर दीजिए। क्योंकि आपके लोग खुद आपके पीडीए की पोल खोल रहे हैं।"

सपा के 'PDA' नारे पर निशाना

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले की अपनी तरह से व्याख्या करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर ही इसका विरोध हो रहा है। उन्होंने लिखा, "आपके पीडीए का 'पी' आपके (सपा) साथ नहीं है, ना पंडित और ना पिछड़ा। आपके झूठ से थोड़ा सा 'डी' आपके साथ आया था, वो भी अब आपके खिलाफ खुलकर खड़ा होने लगा है। सिर्फ अशफाक वाला 'ए' बचेगा।"

राजभर ने सहारनपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा, "सहारनपुर सर्किट हाउस में आपके वाले पीडीए की असली वाली पोल बहुत धूम-धड़ाके के साथ खुल के सामने आ गई है? यकीन ना हो तो अपने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल से पूछ लीजिएगा, वो वहीं सर्किट हाउस में बैठकर बस मुंह ताकने का काम कर रहे थे।"

सहारनपुर विवाद और दलितों का अपमान

अपनी पोस्ट में राजभर ने दावा किया कि सहारनपुर में हुई बैठक के दौरान दलित समाज की एक जिला पंचायत सदस्य के साथ दुर्व्यवहार हुआ। उन्होंने लिखा, "दलित समाज की जिला पंचायत सदस्य बहन ममता चौधरी ने भरी मीटिंग में आपके नेताओं को बहुत कायदे से सुनाया है। उनके साथ दलित समाज और गैर यादव पिछड़ा समाज के सपा कार्यकर्ताओं ने भी मिलकर आपके ‘पीडीए यानी पीट देगा अहीर, पीट देगा अल्पसंख्यक’ (सपाई) की कायदे से पोल खोली है।"

अखिलेश यादव पर अपना हमला जारी रखते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा, "आप ट्विटर एसी पीसी के महारथी हैं, तो अपने लोडरों को शांति से पीसी करने का सलीका भी सिखाइए। सहारनपुर सर्किट हाउस में सब कुर्सी के लिए लड़ रहे थे। आप यही संस्कार दिए हैं?" उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं पर पत्रकारों से दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया।

इनपुट: IANS

N

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से उत्तर प्रदेश से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →