पढ़ें, रक्षामंत्री के अरुणाचल दौरे पर, चीन की चूं-चपड़

408

देश की पहली रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के अरुणाचल प्रदेश के दौरे से चीन तिलमिला गया है। चीन ने निर्मला के अरुणाचल दौरे को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। चीन ने सोमवार को इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सीतारमण का ‘विवादित इलाके’ का दौरा क्षेत्र की शांति के प्रतिकूल है। रक्षामंत्री ने रविवार को चीन की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के सुदूर अंजा जिले का दौरा किया था। वे यहां रक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए आईं थीं।

liik -

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा ‘भारतीय रक्षा मंत्री के अरुणाचल प्रदेश के दौरे को लेकर आपको चीन की स्थिति के बारे में स्पष्ट रहना होगा। भारत और चीन सीमा के पूर्वी हिस्से पर विवाद है। इसीलिए भारतीय पक्ष का यह दौरा क्षेत्र की शांति के अनुकूल नहीं है।’

IMG 06112017 151422 0 -

उन्होंने आगे कहा कि भारत को बातचीत के जरिए माहौल और स्थितियों को सही बनाने के लिए चीनी पक्ष के साथ सहयोग करना चाहिए। उम्मीद है कि भारत साझा लक्ष्य हासिल करने के लिए चीन के साथ काम करेगा और संतुलित तरीके से हमारी चिंताओं का ध्यान रखेगा।

गौरतलब है कि रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को चीन की सीमा से सटे अरुणाचल में सीमा की अग्रिम चौकी का दौरा किया था। रक्षामंत्री अंजा जिले में किबिथू चौकी पर सेना की रक्षा तैयारियों का जायजा लेने पहुंची थी।

भारतीय अधिकारियों के दौरे पर चीन को आपत्ति

भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा 3,488 किलोमीटर लंबी है। चीन दावा करता है कि अरूणाचल प्रदेश दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा है। यही नहीं वह भारत के शीर्ष अधिकारियों के इस इलाके के दावे पर नियमित रूप से आपत्ति भी जताता है।

डोकलाम पर मची थी रार

गौरतलब है कि डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच 73 दिनों तक तनातनी रही थी। ये विवाद 16 जून को शुरू हुआ था। भारत ने विवादित क्षेत्र में उसके सड़क निर्माण को रोक दिया था। 28 अगस्त को भारत-चीन के बीच यहां तनाव खत्म हो गया था।