मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

नाइजीरिया: वायुसेना का विमान ATR-42 दुर्घटनाग्रस्त, 32 लोगों की मौत के बाद तीन दिन का राष्ट्रीय शोक

नाइजीरिया में एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 32 लोगों की जान चली गई, जिसमें सात क्रू सदस्य भी शामिल थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने देश में तीन दिन के…

नाइजीरिया: वायुसेना का विमान ATR-42 दुर्घटनाग्रस्त, 32 लोगों की मौत के बाद तीन दिन का राष्ट्रीय शोक
(फोटो: IANS)

नाइजीरिया में एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 32 लोगों की जान चली गई, जिसमें सात क्रू सदस्य भी शामिल थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है और नाइजीरियाई ध्वज को आधा झुकाने का आदेश दिया है। लंदन के टेलीविजन नेटवर्क 'ओमेगा टीवी यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रविवार को ओंडो स्टेट के इग्बोकोडा इलाके में हुई।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, नाइजीरियाई वायुसेना (NAF) का यह ATR-42 विमान बेनिन से लागोस के लिए एक नियमित मिशन पर था। NAF मुख्यालय में जनसंपर्क और सूचना निदेशक, एयर कमोडोर एहिमेन एजोडेम ने यह जानकारी दी।

दुर्घटना की पुष्टि और जांच के आदेश

नाइजीरिया के एविएशन और एयरोस्पेस डेवलपमेंट मंत्री फेस्टस केयामो ने भी हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विमान का टेल नंबर NGR 931 था। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रविवार सुबह करीब 9:13 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स का विमान से संपर्क टूट गया, जिसके बाद विमान लापता हो गया। रेडियो के जरिए दोबारा संपर्क साधने की सभी कोशिशें नाकाम रहीं। बाद में इस बात की पुष्टि हुई कि विमान इग्बोकोडा में नौसैनिक अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान का मलबा बरामद कर लिया गया है और तलाशी एवं बचाव अभियान जारी है।

रक्षा मंत्री ने जताया गहरा दुख

न्यूज एजेंसी ऑफ नाइजीरिया के मुताबिक, रक्षा मंत्री जनरल क्रिस्टोफर मूसा ने सोमवार को अबुजा में एक बयान जारी कर इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "इस दर्दनाक हादसे में हमारे बहादुर अधिकारियों और वायुसेना कर्मियों की जान चली गई। वे हिम्मत, पूरी लगन और देश के प्रति निस्वार्थ भावना के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नियमित उड़ान मिशन पर थे।" उन्होंने इस क्षति को पूरे नाइजीरिया के लिए अपूरणीय बताया। मूसा ने जानकारी दी कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं और सैन्य विमानन इकाइयों में सुरक्षा नियमों को और मजबूत किया जाएगा।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →