शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
देश

इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री: NHRC ने 8 राज्यों की पुलिस और मेटा को भेजा नोटिस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री (CSEAM) के 50 से ज़्यादा मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने सख़्त रुख अपनाया है। समाचार…

इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री: NHRC ने 8 राज्यों की पुलिस और मेटा को भेजा नोटिस
(फोटो: IANS)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री (CSEAM) के 50 से ज़्यादा मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने सख़्त रुख अपनाया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, NHRC ने इस गंभीर मुद्दे पर आठ राज्यों के पुलिस महानिदेशकों (DGP) और इंस्टाग्राम की मालिक कंपनी मेटा को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन

NHRC के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पिछले सिर्फ़ एक हफ़्ते में ही बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री को लेकर 50 से अधिक शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों के आधार पर ही आयोग ने कार्रवाई शुरू की है।

किन राज्यों को जारी हुए निर्देश

आयोग ने पंजाब, दिल्ली, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और बिहार के पुलिस प्रमुखों को नोटिस भेजकर तत्काल FIR दर्ज करने और क़ानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, NHRC ने इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भी इस स्थिति से आगाह किया है।

मेटा को सुधार की चेतावनी

प्रियंक कानूनगो के मुताबिक, आयोग ने मेटा इंडिया को भी नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि वह अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करे और भारत के कानूनों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस तरह की सामग्री का अपलोड होना, उस प्लेटफॉर्म की लापरवाही को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। कानूनगो ने ज़ोर देकर कहा कि इस मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपनी ज़िम्मेदारी से बच नहीं सकते।

IANS से बात करते हुए उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बच्चों का यौन शोषण करना, ऐसी हरकतों की वीडियो बनाना और फिर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करना, ये अपराध की तीन अलग-अलग श्रेणियां हैं।

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →