मंगलवार, 4 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

US कोर्ट तक पहुंचा इंडिगो का मामला

देश की जानी मानी एयरलाइन इंडिगो काफी वक़्त से विवादों में है , इंडिगो के प्रमोटर्स के बीच का विवाद अब US कोर्ट तक पहुंच गया है इंडिगो के को-फाउंडर राहुल भाटिया…

US कोर्ट तक पहुंचा इंडिगो का मामला

देश की जानी मानी एयरलाइन इंडिगो काफी वक़्त से विवादों में है , इंडिगो के प्रमोटर्स के बीच का विवाद अब US कोर्ट तक पहुंच गया है इंडिगो के को-फाउंडर राहुल भाटिया ने कंपनी के पार्टनर राकेश अग्रवाल और स्‍वतंत्र निदेशक अनुपम खन्‍ना के खिलाफ फ्लोरिडा और मैरीलैंड की कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन

जुलाई महीने में इंटरग्लोब एविएशन लि. (आईजीएएल) के प्रमोटर्स राकेश गंगवाल और राहुल भाटिया के बीच विवाद की खबर आई थी. तब कॉरपोरेट गवर्नेंस की खामियों के बारे में सेबी को भेजी शिकायत में प्रमोटर राकेश गंगवाल ने राहुल भाटिया के लेनदेन पर सवाल खड़े किए थे. इसके साथ ही गंगवाल ने भाटिया के अधिकारों के बारे में भी विस्‍तार से बताया था।

गंगवाल के अनुसार भाटिया के पास इंडिगो में असामान्य अधिकार है जिसके तहत वह छह में से तीन निदेशकों की नियुक्ति कर सकते हैं. इसके अलावा वह एमडी, सीईओ व प्रेसिडेंट की नियुक्ति कर सकते हैं. गंगवाल का आरोप है कि इन अधिकारों का गलत उपयोग कर रहा है. यहां बता दें कि इंटरग्लोब एविएशन लि. में गंगवाल और उनसे जुड़े लोगों की करीब 37 प्रतिशत हिस्सेदारी है. वहीं भाटिया समूह की आईजीएएल में करीब 38 फीसदी हिस्सेदारी है।

खबरों के अनुसार भाटिया ने इंडिगो, आईजीई एंटरप्राइजेज, भाटिया परिवार और गंगवाल के बीच शेयरधारकों के समझौते की जानकारी मांगी है, यूएस कोर्ट द्वारा शेयरहोल्‍डर्स के एग्रीमेंट के अलावा गंगवाल से कई जरूरी डॉक्‍युमेंट मांगे जा सकते हैं ।

यह भी पढ़ें : दिल्ली: टीवी एंकर का था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, बीवी को पता चला तो दोस्त के साथ…

इस खबर के बीच इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लि. (आईजीएएल) के शेयर में 1 फीसदी के करीब गिरावट दर्ज की गई है. दोपहर 2 बजे के करीब कंपनी का शेयर 1,723 रुपये के भाव पर था. 15 दिन पहले ही भाटिया ने गंगवाल के खिलाफ लंदन कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन (LCIA) के समक्ष मध्यस्थता का अनुरोध पेश किया था ।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →