मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पड़ोसी बिल्ली के बच्चे को पकाकर खा गया, फिर ये हुआ...

एक अजीब-ओ-गरीब किस्म का मामला सामने आया है। जहां एक युवक पर पालतू बिल्ली के बच्चे को पकाकर खाने का आरोप लगा है और दूसरे बिल्ली के दूसरे बच्चे को मार दिया है।

पड़ोसी बिल्ली के बच्चे को पकाकर खा गया, फिर ये हुआ...

एक अजीब-ओ-गरीब किस्म का मामला सामने आया है। जहां एक युवक पर पालतू बिल्ली के बच्चे को पकाकर खाने का आरोप लगा है और दूसरे बिल्ली के दूसरे बच्चे को मार दिया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

दरअसल, पूरा मामला केरल के कोट्टयम का है। संजू स्टीफन नाम के युवक ने पुलिस में अपने पड़ोसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें आरोप है कि पड़ोसी ने उसकी बिल्ली के दो बच्चों को मार डाला। इनमें से एक को वह पकाकर भी खा गया। 

Cat 1

शिकायत के बाद कोट्‌टयम के गांधी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में स्टीफन ने कहा है, पिछले हफ्ते उसने गोली चलने की आवाज सुनी थी। इसके बाद जब उसकी बिल्ली का एक बच्चा जिसका नाम ‘कुंजय’ है, घर आया तो उसके पेट में गहरा जख्म था। दो दिन बाद कुंजय ने दम तोड़ दिया, जिसे उसने आंगन में दफना दिया। स्टीफन ने दफनाए गए बिल्ली के बच्चे का शव निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

‘कुंजय’ की मौत के बाद बिल्ली की दूसरा बच्चा जिसका नाम ‘सुसन्ना’ है, अचानक लापता हो गया, जिसे पकाकर खाए जाने की आशंका शिकायत में जताई गई है। स्टीफन ने इस मामले में सांसद मेनका गांधी को भी शिकायत भेजी है।

वहीं आपको बता दें कि ऐसा ही एक मामला मई में करूकाचल में सामने आया था। जब एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी के दो बिल्ली के बच्चों को मारकर सार्वजनिक स्थल पर लटका दिया था। इस केस में आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

ये भी पढ़ें : मुस्लिम कांवड़ लाया तो उसके साथ हुई ये घटना

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →