रविवार, 22 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
महाराष्ट्र

मुंबई: मेटा ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ज़ीनत सबरीन समेत कई पर FIR

मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में स्थित मेटा के कार्यालय के बाहर हुए एक विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने तोड़फोड़ और हंगामा करने के आरोप में FIR दर्ज की है। इस मामले में मुंबई यू…

मुंबई: मेटा ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ज़ीनत सबरीन समेत कई पर FIR
(फोटो: IANS)

मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में स्थित मेटा के कार्यालय के बाहर हुए एक विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने तोड़फोड़ और हंगामा करने के आरोप में FIR दर्ज की है। इस मामले में मुंबई यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष ज़ीनत सबरीन और राष्ट्रीय सचिव पवन मजेठिया समेत चार लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 15 से 20 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 20 नवंबर को हुए प्रदर्शन के संबंध में की गई है।

विज्ञापन

यह पूरा मामला यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट्स को निलंबित किए जाने से जुड़ा है। संगठन ने अपने नेताओं, जिनमें नेशनल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा शामिल हैं, के सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड होने के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया था। यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मेटा द्वारा ऐसी हजारों पोस्ट को बैन या हटाया जा रहा है।

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया केस

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 20 नवंबर की शाम करीब 5:40 बजे 20-25 प्रदर्शनकारी बीकेसी स्थित मेटा की बिल्डिंग के बाहर इकट्ठा हुए और नारेबाजी करने लगे। शिकायत में कहा गया है कि लाल रंग की फूलों वाली ड्रेस पहने एक महिला ने इमारत के कांच पर 'मेटा-आरएसएस का बेटा' लिखकर उसे नुकसान पहुंचाया। बीकेसी थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों में ज़ीनत सबरीन, पवन मजेठिया के अलावा निखिल रुपारेल और जाफर का भी जिक्र किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223, महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 37(3) व 135 और महाराष्ट्र संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, 1995 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है।

इस विरोध प्रदर्शन को लेकर नेशनल यूथ कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट भी किया था, जिसमें मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को संबोधित करते हुए कहा गया, "आपका एल्गोरिदम खुद भाजपा से कहीं अधिक राहुल गांधी की तस्वीर से डरा हुआ लगता है।"

इनपुट: IANS

N

News4Social महाराष्ट्र डेस्क

News4Social महाराष्ट्र डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से महाराष्ट्र से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →