शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
महाराष्ट्र

अंधेरी में 66 लाख की हाइड्रो गांजा जब्त, सतारा से तस्करी के लिए आए दो युवक गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंधेरी के एमआईडीसी इलाके से भारी मात्रा में हाइड्रो गांजा बरामद किया है। इस ऑपरेशन में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है…

अंधेरी में 66 लाख की हाइड्रो गांजा जब्त, सतारा से तस्करी के लिए आए दो युवक गिरफ्तार
(फोटो: IANS)

मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंधेरी के एमआईडीसी इलाके से भारी मात्रा में हाइड्रो गांजा बरामद किया है। इस ऑपरेशन में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जो सतारा से यह ड्रग्स बेचने के लिए मुंबई आए थे। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, जब्त किए गए 1.896 किलोग्राम हाइड्रो गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 66.36 लाख रुपए आंकी गई है।

विज्ञापन

यह घटना गुरुवार शाम करीब 7:50 बजे की है, जब एमआईडीसी पुलिस थाने के उपनिरीक्षक रणजीत गोंदकुपसे और उनकी टीम गश्त पर थी। इसी दौरान उन्होंने जे.के. इंडस्ट्रियल इस्टेट के पास दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। पुलिस को देखते ही दोनों ने अपने हाथ में मौजूद एक लाल प्लास्टिक का बैग छिपाने का प्रयास किया और वहां से भागने लगे।

पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

पुलिस टीम ने शक होने पर तुरंत दोनों का पीछा किया और उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। शुरुआत में पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने टालमटोल की, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उन्होंने स्वीकार किया कि बैग में हाइड्रो गांजा है। तलाशी लेने पर बैग से 1 किलो 896 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओंकार राजेंद्र पवार (28 वर्ष) और पियुष मधुकर घोंगडे (22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों सतारा जिले के कोरेगांव तहसील के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वे यह खेप बेचने के लिए मुंबई आए थे। पुलिस अब इस मामले में आगे की कड़ियों और नेटवर्क की जांच कर रही है।

इनपुट: IANS

N

News4Social महाराष्ट्र डेस्क

News4Social महाराष्ट्र डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से महाराष्ट्र से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →