Mukhtar Ansari News Live: बांदा से लखनऊ लाए जा रहे मुख्तार अंसारी, जानिए बेटे ने क्यों जताई अनहोनी की आशंका

238

Mukhtar Ansari News Live: बांदा से लखनऊ लाए जा रहे मुख्तार अंसारी, जानिए बेटे ने क्यों जताई अनहोनी की आशंका

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को लखनऊ लाया जा रहा है। वह भी सड़क मार्ग से। रात को उनकी तबियत खराब होने की सूचना सामने आई थी। हालांकि, मुख्तार को लखनऊ शिफ्ट (Banda To Lucknow) करने की तैयारियां चलती रहीं। सड़क मार्ग से मुख्तार को लाए जाने को लेकर अनहोनी की आशंका जताई जाने लगी है। बेटे और मऊ विधायक अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) ने ट्वीट कर अपने पिता के साथ ऐसा कुछ होने का अंदेशा जताया है। सोमवार को ही लखनऊ कोर्ट में शत्रु संपत्ति फर्जी दस्तावेज मामले (Enemy Property Fake Document Case) में उनकी पेशी भी होनी है।

मुख्तार अंसारी को पंजाब के रोपड़ जेल से बांदा शिफ्ट करने के दौरान भी उनके समर्थकों के बीच एक प्रकार का भय का माहौल देखा गया था। एक बार फिर उसी प्रकार की स्थिति सामने आ रही है। बांदा से लखनऊ की दूरी करीब 196 किलोमीटर है। इसके लिए रायबरेली रूट पकड़ना होगा। करीब 4 घंटे 45 मिनट इस रूट से लखनऊ पहुंचने में लगेंगे। यूपी पुलिस उन्हें रायबरेली से फतेहपुर मार्ग से भी लेकर लखनऊ पहुंच सकती है। यह रूट 203 किलोमीटर लबा है। इससे लखनऊ पहुंचने में करीब सवा पांच घंटे का समय लग सकता है। वहीं, कानपुर रूट से भी बांदा से लखनऊ आया जा सकता है। यह रूट करीब 205 किलोमीटर लंबा है। इससे यात्रा लगभग 5.25 घंटे की हो जाती है।

पिता के तबियत खराब होने का कर रहे दावा
सड़क मार्ग से लाए जा रहे माफिया मुख्तार अंसारी के लखनऊ लाए जाने को लेकर बेटे अब्बास अंसारी और मुख्तार समर्थकों में बेचैनी बढ़ी हुई है। मुख्तार अंसारी को अप्रैल 2021 में पंजाब के रोपड़ जेल से बांदा शिफ्ट किया गया था। उस दौरान भी इसी प्रकार का माहौल देखा गया था। किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका को लेकर मुख्तार तब व्हील चेयर पर नजर आए थे। ऐसे में उनके भागने की आशंका पर विराम लग गया था। इस बार भी अब्बास जेल के बाहर लगे एंबुलेंस की फोटो के जरिए पिता की तबियत खराब होने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर बांदा जेल में एक बिना नंबर की इनोवा कार भी घुसने का वीडियो पोस्ट किया है।

क्यों बढ़ी है बेचैनी
सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार मुख्तार अंसारी पर हमलावर रहे हैं। उन्होंने माफिया पर लगातार कार्रवाई की है। कानपुर के बिकरू कांड के बाद विकास दुबे की गाड़ी जिस प्रकार से पलटी और भागने के क्रम में उसका एनकाउंटर कर दिया। इस स्थिति ने मुख्तार समर्थकों की बेचैनी बढ़ाई हुई है। इसलिए, मुख्तार के वकील ने अदालत से अनुरोध किया कि तबीयत खराब होने के चलते मुख्‍तार अंसारी को कोर्ट में न पेश किया जाए। मुख्तार अंसारी, उनके बेटे उमर अंसारी और अब्बास अंसारी के खिलाफ लखनऊ के जियामऊ इलाके में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शत्रु संपत्ति हथिया कर उस पर अवैध निर्माण कराने संबंधी एफआईआर दर्ज किया गया है।

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News