मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

MP: ट्रिपल तलाक, रेप और हलाला के पेंच में फंसी महिला, पति और एक तांत्रिक...

देश में इस समय रेप की घटनाएं बढ़ रही है। आये दिन सुनने में आता है कि महिलाओं के साथ रेप हुआ और इसके बाद उनको जला दिया गया।

MP: ट्रिपल तलाक, रेप और हलाला के पेंच में फंसी महिला, पति और एक तांत्रिक...

देश में इस समय रेप की घटनाएं बढ़ रही है। आये दिन सुनने में आता है कि महिलाओं के साथ रेप हुआ और इसके बाद उनको जला दिया गया। लेकिन बहुत ही कम सुनने में आता है कि आरोपियों को कोई सजा हुई। अगर हैदराबाद रेप केस को छोड़ दिया जाए तो शायद ही रेप का ऐसा कोई केस होगा जिसमे आरोपी को सजा मिली हो।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश भोपाल से एक महिला से रेप की खबर आयी है। यह खबर इसलिए भी हैरान करने वाली है क्योकि महिला को पहले पति ने 'तीन तलाक' दिया उसके बाद महिला को 'हलाला' के बहाने के तांत्रिक के साथ सोने के लिए मजबूर किया। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

भोपाल में एक महिला को उसके पति ने कथित तौर पर 'ट्रिपल-तालक' दिया और 'हलाला' के बहाने एक तांत्रिक द्वारा उसका बलात्कार किया गया। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सिटी पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अलीम खान ने कहा, "दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और एक अदालत में पेश किया गया, उन्हें जेल भेज दिया गया है।"

आपको बता दें कि 23 नवंबर को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को झगड़ा होने के बाद ट्रिपल तलाक दे दिया।

यह भी पढ़ें- भारत में Google की लिस्ट में ये हैं इस साल सबसे ज्यादा सर्च किये गए 10 व्यक्ति

बाद में आदमी ने अपनी पत्नी के साथ मामले को सुलझाने की कोशिश की। एक तांत्रिक ने उस आदमी को बताया कि महिला को हलाला करने की ज़रूरत है, जिसके लिए आदमी राजी हो गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि तांत्रिक महिला को एक फ्लैट में ले गया और उसके साथ 'हलाला' के नाम पर बलात्कार किया।

तांत्रिक ने जब बलात्कार किया तो उसके बाद महिला ने अपने पति के साथ रहने से मना कर दिया। बाद में महिला ने शिकायत दर्ज की और मुस्लिम महिला संरक्षण अधिनियम के तहत उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की गई। तांत्रिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →