MP Corona Update: 24 घंटे में 798 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 83 हजार के पार, 24 घंटे में 50 की मौत

189

MP Corona Update: 24 घंटे में 798 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 83 हजार के पार, 24 घंटे में 50 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 798 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 783743 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8257 पहुंची है।

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 798 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 783743 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8257 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 246 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 151049 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1351 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 147332 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2366 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 176 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 121643 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 945 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 118139 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2559 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 52954 हो चुकी है। जबकि, 593 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 51932 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 429 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 50089 हो गई है। शहर में अब तक 620 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 48544 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 925 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18770 हो गई है। इनमें से 171 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 18385 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 214 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17704 हो गई है। जिले में अब तक 308 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 16865 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 531 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16453 हो गई है। इनमें 297 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 15740 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 416 केस एक्टिव हैं।

6- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16350 हो चुकी है। इनमें से 125 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 16072 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 153 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 13836 हो गई है। इनमें से 223 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13464 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 149 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12728 हो गई है। इनमें से 209 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 12170 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 349 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12456 हो चुकी है। यहां 126 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 12146 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 184 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12359 हो गई है। इनमें से 115 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 12123 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 121 केस एक्टिव हैं।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News