MP Corona Update: मध्य प्रदेश में कोरोना से राहत, 24 घंटे में 87 पॉजिटिव, यहां देखें ताजा आंकड़े

314

MP Corona Update: मध्य प्रदेश में कोरोना से राहत, 24 घंटे में 87 पॉजिटिव, यहां देखें ताजा आंकड़े

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 87 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 789261 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8767 पहुंची है।

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 87 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 789261 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8767 पहुंची है।

इंदौर में 09 पॉजिटिव
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 09 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 152744 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1376 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 150953 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 405 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल एक्टिव केस में पहले नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 22 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 123013 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 972 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 121266 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 775 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 53050 हो चुकी है। जबकि, 627 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 52411 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 12 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 50533 हो गई है। शहर में अब तक 655 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 49793 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 85 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18880 हो गई है। इनमें से 171 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 18670 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 39 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17818 हो गई है। जिले में अब तक 348 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 17330 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 140 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16537 हो गई है। इनमें 361 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 16125 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 51 केस एक्टिव हैं।

6- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16425 हो चुकी है। इनमें से 155 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 16250 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 20 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 13944 हो गई है। इनमें से 238 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13668 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 38 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12844 हो गई है। इनमें से 238 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 12547 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 59 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12513 हो चुकी है। यहां 130 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 12368 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 15 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12383 हो गई है। इनमें से 125 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 12252 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 06 केस एक्टिव हैं।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News