MP में कांग्रेस का बिहार वाला दांव! खरगे का वादा- ‘सरकार बनी तो कराएंगे जातिगत जनगणना’

2
MP में कांग्रेस का बिहार वाला दांव! खरगे का वादा- ‘सरकार बनी तो कराएंगे जातिगत जनगणना’

MP में कांग्रेस का बिहार वाला दांव! खरगे का वादा- ‘सरकार बनी तो कराएंगे जातिगत जनगणना’

सागर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश ने अपनी पहली चुनावी यात्रा की। मल्लिकार्जुन खरगे ने 2020 में कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए बीजेपी पर जमकर हमला बोला। खरगे ने मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार को ‘अवैध’ करार देत हुए चुनाव में बिहार वाला दांल चल दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वादा करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस चुनाव जीतती है तो मध्य प्रदेश में जाति-जनगणना होगी। उन्होंने कहा कि, ‘कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में, मैं आश्वासन देता हूं कि यह जानने के लिए जाति-वार जनगणना कराई जाएगी कि कितने गरीब, पिछड़े, भूमिहीन और अशिक्षित हैं। हम सर्वेक्षण कराएंगे।’ मल्लिकार्जुन खरगे सागर शहर में एक जनसभा को मंगलवार को संबोधित कर रहे थे।

शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए खरगे ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में लोगों ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को वोट दिया था, लेकिन इसे बीजेपी ने छीन लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने खरीद-फरोख्त कर 20 मार्च 2020 को कमलनाथ सरकार को गिरा दिया।

भाजपा हमेशा लोगों के जनादेश का अपमान करती है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से जीत हासिल की, लेकिन भाजपा ने इसे छीन लिया।

मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस

बीजेपी वाले सत्ता हथियाने के लिए लोगों का ध्रुवीकरण करते: खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीजेपी वाले सही रास्ते पर चलने का दावा करते हैं। और वे ही हैं जो पैसे से विधायकों को खरीदते हैं। कुछ लोगों को ईडी, CBI से डराया जाता है। और जब यह काम नहीं करता है, तो वे सत्ता हथियाने के लिए लोगों का ध्रुवीकरण करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां जो BJP सरकार बनी है, वह अवैध है। उन्होंने हमारे विधायकों को चुरा लिया। इस दुनिया में अच्छे लोग और चोर हैं। यही कारण है कि आपके शब्दकोश में ‘चोर’ शब्द है। वे ऐसे लोगों के साथ सरकार चला रहे हैं और दावा करते हैं कि उन्होंने सिद्धांतों पर सरकार बनाई है।

चुनाव के वक्त ही PM मोदी, शिवराज को याद आते हैं संत रविदास: खरगे

खरगे ने कहा कि बीजेपी कह रही है कि वह सागर में संत रविदास मंदिर बनाएगी, लेकिन उसने 14 अगस्त, 2019 को दिल्ली में एक मंदिर को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी केवल चुनाव के दौरान संत रविदास को याद करते हैं। वह नौ साल से प्रधानमंत्री हैं और (मुख्यमंत्री शिवराज सिंह) चौहान यहां 18 साल से शासन कर रहे हैं, फिर भी अब उन्हें रविदास मंदिर का निर्माण करना याद है। क्यों? क्योंकि चुनाव आ चुके हैं।’ खरगे ने कहा कि उन्हें सिर्फ वोट चाहिए।

Thumb images

मध्यप्रदेश विधानसभा से जुड़ी खबरों को वॉट्सऐप पर पढने के लिए नवभारत टाइम्स के ग्रुप से जुड़े

खरगे ने दोहराई प्रियंका की गारंटी

एआईसीसी प्रमुख खरगे ने कि मध्य प्रदेश का विकास केवल कांग्रेस के शासन में होगा, न कि बीजेपी के शासन में। खरगे ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से घोषित गारंटी को दोहराते हुए कहा, ‘कृषि ऋण माफ किए जाएंगे, एलपीजी सिलेंडर की कीमत 500 रुपये होगी, महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये का अनुदान मिलेगा। महिलाओं को खुश रहना चाहिए। आने वाले समय में इसे और बढ़ाया जाएगा। 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त होगी और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी।’

Thumb images (88)

सीडब्ल्यूसी में 6 ओबीसी, पांच एससी सदस्य: खरगे

खरगे ने बताया कि उन्होंने एक ओबीसी युवक (पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल) को नवगठित कांग्रेस कार्य समिति में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सीडब्ल्यूसी में केवल एक ओबीसी सदस्य था, इस बार हमारे पास 6 सदस्य हैं। तीन एससी सदस्य थे, जिन्हें बढ़ाकर पांच कर दिया गया है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी जो चाहते थे, मैंने उसे लागू किया है।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News