मंगलवार, 14 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

मेषआज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक सभी स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी लेकिन दोपहर बाद कुछ चिंता की लकीरें माथे पर दिखाई देंगी क्योंकि…

जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

मेष
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक सभी स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी लेकिन दोपहर बाद कुछ चिंता की लकीरें माथे पर दिखाई देंगी क्योंकि आपको धन हानि हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। मेहनत पर ध्यान दें।

विज्ञापन

वृष 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक जितनी भी समस्याएं और चिंताएं होंगी, वो खत्म होने लगेंगी और दोपहर बाद स्थितियां अच्छी हो जाएंगी। शादीशुदा लोगों के जीवन में दिनमान मजबूत और अच्छा रहेगा। जीवन साथी से नजदीकी बढ़ेगी।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। दोपहर तक अपने घर परिवार का ध्यान रखेंगे। घर की जरूरतों को समझेंगे। दोपहर बाद संतान के लिए कुछ नया खरीदने के लिए जा सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन खूबसूरत रहेगा। आपकी क्रिएटिविटी और प्यार आपके प्रिय का दिल जीत लेगा।

कर्क
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। घर के खर्चों पर ध्यान देंगे। काम में भी अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। आप अपने काम पर अधिकार रखेंगे और मजबूती से काम करेंगे। हल्का खर्चा होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आपसी समझदारी और प्रेम दिखेगा। संतान को सुख मिलेगा।

  • astrological consultancy services 500x500 11
    nom

सिंह
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कहीं ट्रैवलिंग करनी हो तो सुबह सुबह का समय अच्छा रहेगा। दोपहर बाद घर पर बिताने में ही समझदारी है। हल्के खर्चे भी होंगे लेकिन इनकम होगी। पैसों की आवक होगी, जिससे मन हर्षित होगा। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

कन्या
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी चतुराई और बुद्धिमानी से आज सभी कामों में सफलता पाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आप की भूमिका के चलते बड़ा खूबसूरत रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में रोमांस अनुभव करेंगे।

तुला
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों की आवक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत में भी आज अच्छे संकेत दिखेंगे। काम के सिलसिले में थोड़ा ध्यान देना होगा। अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। इधर-उधर की बातों पर नहीं।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक काफी खर्चे और चिंताएं रह सकती है लेकिन उसके बाद स्थितियां बदल जाएंगी। आपके प्रयास रंग लाएंगे और काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। आपके बॉस भी आपके काम की प्रगति से खुश होंगे।

  • rashifal 1 12

धनु
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक किसी इच्छा के पूरा होने से मन में खुशी रहेगी। दोपहर बाद खर्चों में तेजी से बढ़ोतरी होगी, जो आपको चिंता दे सकती है। सेहत फिर भी ठीक रहेगी। कोई बड़ी समस्या नहीं दिखती। काम के सिलसिले में आपकी बुद्धिमानी का लोहा हर कोई मानेगा।

मकर
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम पर ध्यान देने और खूब मेहनत करने के फल आज आपको मिलेंगे। आपके बॉस आप को बुलाकर कोई अच्छी बात कह सकते हैं। हो सकता है कि आपके इंक्रीमेंट की बात भी चल पड़े। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बढ़िया रहेगा।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा लेकिन अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा क्योंकि मन बार-बार भटकेगा जिससे काम में गड़बड़ियां हो सकती हैं इसलिए सावधानी रखें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन ठीक-ठाक है।

मीन
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक जो खर्चों का दौर चल रहा था, वह धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा और दोपहर बाद स्थिति मजबूत होगी। आपको भाग्य की प्रबलता से कहीं से धन लाभ हो सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा।

यह भी पढ़े:प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना क्या है?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →