गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

मोदी जी ! मैं आपके शपथ समारोह में नही आ सकती : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आने से मना कर दिया है मालूम हो कि इसके पहले से ही ये खबरे चल रहीं थी कि ममता…

मोदी जी ! मैं आपके शपथ समारोह में नही आ सकती : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आने से मना कर दिया है मालूम हो कि इसके पहले से ही ये खबरे चल रहीं थी कि ममता बनर्जी शपथ ग्रहण में नहीं आ सकती हैं, लेकिन ममता बनर्जी ने कुछ दिन पहले एक प्रेस कांफ्रेस में संबोधित करते हुए संवैधानिक कार्यक्रम का हवाला दिया था और अपने शरीक होने की पुष्टि की थी.

विज्ञापन

आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में बंगाल में हुए राजनैतिक हिंसा के कारण मारे गये भाजपा के कार्यकर्ताओं के परिजनों को बुलाने की बात जानने के बाद ममता बनर्जी के ट्वीट करके दिल्ली में समारोह में शामिल न होने की जानकारी दी है.

twitter

ममता बनर्जी ने इस ट्वीट में कहा है कि बंगाल में किसी भी प्रकार की राजनैतिक हिंसा नहीं हुई है, लेकिन निजी कारणों या घरेलू मसलों को लेकर हिंसा की घटनाएं अवश्य हुई हैं, इस तरह की हिंसा को राजनैतिक रंग देना ठीक नही.

मालूम हो कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रण दिया गया है लेकिन ममता बनर्जी ने ट्वीट करके अपने तेवर साफ़ कर दिए. वैसे भी 2 साल बाद बंगाल में चुनाव होने को हैं और लोकसभा के नतीजों में साफ़ दिख रहा है कि दीदी का जनाधार खिसका है.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →