बुधवार, 29 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

प्रथम दृष्टया नरेंद्र मोदी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया : निर्वाचन अधिकारी

पहली बार के मतदातों के लिए अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अपील की थी, जिसमे उन्होंने पहली बार मतदान करने जा रहे युवा मतदाताओं से कहा था कि “क्या…

प्रथम दृष्टया नरेंद्र मोदी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया : निर्वाचन अधिकारी

पहली बार के मतदातों के लिए अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अपील की थी, जिसमे उन्होंने पहली बार मतदान करने जा रहे युवा मतदाताओं से कहा था कि “क्या आपका पहला वोट पुलवामा के शहीदों को समर्पित हो सकता है?

विज्ञापन

इसके बाद चुनाव आयोग ने इस बात को संज्ञान में लेते हुए बताया है कि सैन्य बलों का राजनीतिक फायदे के लिए उपयोग न करने के चुनाव आयोग के निर्देशों का यह सरासर उल्लंघन है.

सूत्रों के मुताबिक राज्य के निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी के सूचनाओं के आधार पर प्रथम दृष्टया इसे चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन माना है.

PMmodi2

निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक उन्होंने इस भाषण को मुख्य चुनाव अधिकारी के पास भेज दिया है, अंतिम निर्णय अब उन्ही के हाथो में है.

अब अगर चुनाव आयोग जिला निर्वाचन अधिकारी के रिपोर्ट से सहमत होते हैं तो नरेंद्र मोदी से चुनावी अचार संहिता के उल्लंघन से सम्बंधित स्पष्टीकरण की मांग की जा सकती है.

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 9 मार्च को एक बयान जारी करके सुरक्षाबलों का उपयोग चुनाव प्रचार में न करने को कहा था.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →