मुट्ठीभर गुजरातियों के लिए बुलेट ट्रेन लाई जा रही है – राज ठाकरे

390

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने आज मुंबई में मोर्चा का आयोजन किया था | मेट्रो जंक्शन से चर्चगेट ये मोर्चा निकला था | एल्फिंस्टन स्टेशन पे जो हादसा हुआ उसका निषेध करने के लिए ये मोर्चा का आयोजन किया गया था | इसमें राज ठाकरे ने बीजेपी सरकार पर कड़ा हमला किया | उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन से फेरीवालों को 15 दिन के अंदर हटाओ नही तो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना खुद उन्हें हटाएगी | उन्होंने रेलवे फुटओवर ब्रीज को भी खाली करवाने को कहा | राज ठाकरे ने बुलेट ट्रेन का जिक्र भी किया, उन्होंने कहा कि कुछ गुजराती लोगो के लिए मोदी बुलेट ट्रेन लेकर आ रहे है | महाराष्ट्र में ढोकला सस्ता मिकलता है, उसके लिए बुलेट ट्रेन से गुजरात जाने की जरुरत नहीं है ऐसा भी उन्होंने कहा |

मेट्रो सिनेमा घर से दोपहर 1:30 बजे मोर्चा की शुरुवात हुई | मोर्चा में हजारो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता और मुंबईकर शामिल हुए थे | मोर्चा मे खुद राज ठाकरे भी शामिल हुए थे | कुछ देर बाद मोर्चा चर्चगेट के पश्चिम मुख्यालय पर जा पंहुचा | वही राज ठाकरे ने लोगो को संबोधित किया |

 

maharashtra navnirman sena mns chief raj 173717 -

उन्होंने रेलवे से कहा कि मुंबई रेलवे स्टेशन के बहार के सभी फेरीवालों को 15 दिन में हटाए, नहीं तो 16 वे दिन हमारे कार्यकर्ता उन्हें वहा से उठाएंगे और उसके बाद जो भी होगा उसके लिए रेलवे ही जिम्मेदार होगा | आगे उन्होंने कहा कि आज का मोर्चा शांती से निकाला गया था, इसके आगे यही स्थिति रही तो हम शांत नहीं बैंठेंगे | उन्होंने कहा कि सुरेश प्रभु ने बुलेट ट्रेन का विरोध किया इसलिए उन्हें पद से हटाया और अपना आदमी वहा बिठाया | राज ठाकरे ने बुलेट ट्रेन की भी कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि गुजरात की आँख मुंबई पर है, उन्हें मुंबई हड़पनी है | कुछ मुट्ठीभर लोगो के लिए बुलेट ट्रेन चलायी जा रही है | अगर गुजरात के लिए कर्जा निकालने वाले हो तो उसका भुगतान पुरे देश को करना होगा ऐसा भी उन्होंने कहा |

राज ठाकरे ने नरेंद्र मोदी पर भी हमला किया | उन्होंने कहा कि मोदी ने देश के लोगो को सिर्फ सपने दिखाए | मंदी से लोगो के रोजगार छीन गए | मोदी पहले कुछ बोलते थे अब कुछ बोलते है | उनकी टीवी या रेडिओ पर आवाज आयी तो लोग टीवी बंद कर देते है ऐसा भी उन्होंने कहा |